Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
स्वास्थ

स्वस्थ रहने के लिए जंक फूड को कहें बाय-बाय

भागती दौड़ती जिंदगी और महानगरीय जीवन शैली में जंक फूड आज की पीढ़ी का पसंदीदा भोजन है। साथ ही सच्चाई यह है कि जंक फूड सेहत को भी तेजी से जंग लगा रहा है। आलम यह है कि इस जंक फूड के खतरों से बेखबर युवा बीमारियों की गिरफ्त में आते जा रहे हैं। वरिष्ठ गैस्ट्रो सर्जन डॉ. विपुल कंडवाल ने दैनिक जागरण के अभियान ‘जंक फूड से जंग’ के तहत आयोजित कार्यशाला में यह बात कही।

उत्तरांचल विश्वविद्यालय के विधि संकाय लॉ कॉलेज देहरादून में आयोजित कार्यशाला में उन्होंने कहा कि हमारा फूड कल्चर आज पूरी तरह बदल चुका है। समय के साथ रहन-सहन, बातचीत और पहनावे के साथ हमारे खानपान में भी काफी बदलाव आया है। जिसके कई तरह के दुष्प्रभाव देखने को मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छा खानपान जरूरी है। महीने में एक बार स्वाद के लिए जंक फूड या फास्ट फूड खा सकते हैं, पर इसके इतने भी शौकीन मत बनिए कि लत ही लग जाए। घर का स्वच्छ, स्वस्थ भोजन खाएं और स्वस्थ रहें। डॉ. कंडवाल ने कहा कि जंक फूड आपकी भूख को तुरंत शांत कर देता है, पर यह आपको आलस्य की तरफ धकेल सकता है।

कारण ये कि इन खाद्य पदार्थों में आवश्यक पोषण तत्व जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट आदि की कमी होती है और मैदा व तेल से बने यह उत्पाद आपकी ऊर्जा कम कर देते हैं। शारीरिक व मानसिक विकास के लिए पोषणयुक्त खाना ही उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि कई बार लोग अपने खाने के बारे में ये नहीं सोचते कि वे क्या और क्यों खा रहे हैं, जो भी मिल जाता है, उसे खा ले लेते हैं। यह आदत बहुत खतरनाक होती है।

हर दिन उल्टा-सीधा खाने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है, जिससे शरीर काफी कमजोर हो जाता है। जिससे शरीर में कई प्रकार के रोग प्रवेश करने लगते हैं। ऐसे में शरीर कई बीमारियों का घर बन जाता है और इम्यूनिटी सिस्टम भी शरीर का साथ छोड़ देता है।

उन्होंने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा परोसी जा रही न्यू डाइट को आज एचएफएसएस या फिर हाई फैट, सॉल्ट और शुगर के तौर पर जाना जाता है। अच्छी बात है कि आज देश ‘सही खाएं’ जैसी बहस के लिए तैयार हुआ है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के केंद्र में खानपान को शामिल करने की वकालत उन्होंने की। कहा कि यह सिर्फ डॉक्टरों, पोषण विशेषज्ञों और डायटिशियन की ही चिंता क्यों रहे। खानपान सही होगा तो कई बीमारियां तो स्वत: ही समाप्त हो जाएंगी।

उत्तरांचल विवि के निदेशक अभिषेक जोशी ने दैनिक जागरण के इस अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आजकल लोग जितना ज्यादा हेल्थ कॉन्शियस हो गए हैं, उतना ही खानपान को लेकर बेपरवाह। घर के बने पौष्टिक खाने की जगह अनहेल्दी जंकफूड ने ले ली है। जबकि सही खानपान ही स्वस्थ जीवन का आधार है।

लॉ कॉलेज देहरादून के प्राचार्य डॉ. राजेश बहुगुणा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. कंडवाल ने जो बताया छात्र-छात्राएं उसे फालो करेंगे। ताकि स्वस्थ रहें। इस दौरान लॉ कॉलेज देहरादून की विभागाध्यक्ष पूनम रावत आदि उपस्थित रहे। इस आयोजन में लॉ कॉलेज देहरादून, स्कूल ऑफ मीडिया एंड कम्यूनिकेशन और लॉ कॉलेज देहरादून के एनएसएस विंग के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। वहीं चिराग गर्ग, अक्षत मलेथा व अंश श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!