Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
खेल-जगत

सौरभ गांगुली ने जताई उम्मीद, की टीम इंडिया वापसी करेगी

भारतीय क्रिकेट टीम मुंबई वनडे में हार के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में सीरीज में वापसी करने उतरेगी। टीम इंडिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 10 विकेट की करारी शिकस्त मिली थी। टीम की शर्मनाक हार से हर किसी को दुख पहुंचा था। इस हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टीम को हौंसला दिलाते हुए वापसी की उम्मीद जताई।

भारत को मंगलवार को यहां खेले गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 10 विकेट करारी हार झेलने पड़ी थी। लेकिन, अब बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उम्मीद जताई है कि विराट कोहली की टीम इंडिया वापसी करेगी। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हारने के बाद टीम इंडिया दबाव में होगी। सीरीज में बने रहने के लिए भारत को दूसरा मैच हर हाल में जीतना होगा।

उन्होंने इसके लिए कोहली को अपनी शुभकामनाएं भी दी हैं। गांगुली ने ट्विटर पर लिखा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले दो वनडे अहम होंगे। यह भारतीय टीम एक मजबूत टीम है और मैदान में मंगलवार का दिन बुरा दिन था।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर सीरीज का दूसरा वनडे खेला जाना है। इसी मैच से पहले टीम इंडिया को अपने प्लेइंग इलेवन को मजबूत करना होगा। पहले मैच में तीन ओपनर्स के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरना कप्तान विराट कोहली को भारी पड़ा था। बल्लेबाजी में फ्लॉप होने की वजह से टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!