Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

कश्मीरी पंडितों से बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत- “ऐसे बसना कि फिर कोई उजाड़ न सके”

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अप्रैल 2022, रविवार, नई दिल्लीराष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक डॉ० मोहन भागवत के संबोधन ने कश्मीरी पंडितों में उत्साह भर दिया। नवरेह पर घाटी वापसी के लिए जिस कदर कश्मीरी पंडितों का धैर्य बढ़ाया, से हर कश्मीरी पंडित खुश है। अब उसे लगने लगा है कि घाटी वापसी का उसका सपना साकार होने की ओर बढ़ने लगा है। संजीवनी शारदा केंद्र द्वारा बनाए गए विभिन्न सेंटरों में सरसंघ चालक के संबोधन को सुनने के लिए व्यवस्था की गई थी

शहर में बोहड़ी केंद्र समेत 25 स्थानों पर कश्मीरी पंडितों ने लाइव संबोधन सुना। वहीं दूसरी घरों में बैठकर भी अपने मोबाइल पर कश्मीरी पंडितों ने लाइव भाषण सुना। 1990 में दशक में घाटी से कश्मीरी पंडितों को विस्थापित होकर जम्मू व देश के अन्य हिस्सों में जाकर गुजर बसर करनी पड़ी। अपनी मातृ भूमि से कटे यह लोग घाटी वापस जाने के लिए केंद्र सरकार से नीति बनाने के लिए कह रहे हैं। रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक डा. मोहन भागवत के संबोधन ने हर कश्मीरी पंडित को एक बड़ी तसल्ली दी।

कश्मीरी पंडित संजय भट्ट ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के दर्द को समझने व महसूस करने के लिए सरसंघ चालक का धन्यवाद। तीन दशक से हर कश्मीरी पंडित तप रहा है। वह अपनी मिट्टी से जुड़ना चाहता है लेकिन देश के तमाम नेता इस दिशा में बोलते ही नही। मगर हम धन्यवादी हैं सरसंघ चालक के जिन्होेने कश्मीरी पंडितों का हौंसला बढ़ाया। हमें महसूस हुआ कि हम आज अकेले नही हैं, हमारी पीछे बड़ी ताकत भी है।

संजीवनी शारदा केंद्र राधे श्याम ने बताया कि डॉ० मोहन भागवत के संबोधन से कश्मीरी पंडित समाज को एक उम्मीद बनी है। दुनिया के सबसे बड़े संगठन के प्रमुख ने कश्मीरी पंडितों का जो मार्गदर्शन किया है, से हमारा हौसला और बढ़ गया है। अब कश्मीरी पंडितों की घाटी वापसी होकर रहेगी। हम नवरेह पर संकल्प ले रहे हैं कि अगल नवरेह हमारा कश्मीर में ही आए। एम. भरत ने कहा कि डॉ० मोहन भागवत ने कश्मीरी पंडितों के इतिहास पर बारीकी से वर्णन किया। हमारे महापुरुषों का जिक्र अपने भाषण में किया और कश्मीरी पंडितों का घाटी से जुड़ाव की कहानी बेहतरी से पेश की। संबोधन से कश्मीरी पंडित का धैर्य और मजबूत हुआ है। ऐसे में हमें अब लगने लगा है कि कश्मीरी पंडित जल्दी ही आने वाले समय में अपनी मिट्टी व संस्कृति से जुड़ पाएगा।

पनुन कश्मीर के प्रधान वीरेंद्र रैना ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक डॉ० मोहन भागवत के संबोधन ने कश्मीरी पंडितों का मनोबल और मजबूत कर दिया है। भागवत ने कहा कि घाटी वापसी का सपना जल्द पूरा होगा और अब यह संपूर्ण रूप से होगा। बस अब उद्यम करने की जरूरत है। रैना ने कहा कि डा. भागवत के भाषण से वह प्रभावित हैं। क्योंकि देश के इतने बड़े व्यक्ति कश्मीरी पंडितों के पीछे खड़े हें, इससे अब घाटी वापसी का सपना जरूर पूरा होगा। उन्होंने 30 साल से कश्मीरी पंडितों के विस्थापन के दर्द को महसूस किया है। रैना ने कहा कि अब केंद्र सरकार को चाहिए कि वह कश्मीरी पंडित प्रतिनिधियों से बातचीत कर घाटी वापसी के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!