Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
देश

संबित पात्रा ने कहा- शाहीन बाग में देश को टुकड़े-टुकड़े करने की साजिश

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर प्रचार में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है। शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (National Register of Citizens) को लेकर चल रहे प्रदर्शन को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को विरोधी दलों को घेरते हुए कहा कि शाहीन बाग में देश को टुकड़े-टुकड़े करने की साजिश हो रही है। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो भी दिखाया है।

इसी संदर्भ में संबित पात्रा ने इस वीडियो के शाहीन बाग प्रदर्शन से संबंधित होने का दावा भी किया है। उन्होंने बताया कि इस वीडियो में भारत के खिलाफ भाषण दिया जा रहा है। असम को भारत से अलग करने का आह्वान किया जा रहा है। वह प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे।

इस वीडियो को दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि यह असम को भारत से अलग करने की साजिश की जा रही है। शाहीन बाग नहीं दिशाहीन बाग और तौहीन बाग है। यहां गैर मुस्लिमों के लिए कोई जगह नहीं है। यहां पर मीडिया पर हमला किया जा रहा है।

उन्होंंने कहा कि शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समर्थन दे रही हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कह रहे हैं कि वह शाहीन बाग के साथ हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शाहीन बाग को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

यहां पर बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के तहत 8 फरवरी को मतदान होना है और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में जहां आम आदमी पार्टी पांच साल बाद फिर सत्ता में वापसी की कोशिश में लगी है, तो भाजपा 21 साल के वनवास को खत्म करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। वहीं, कांग्रेस पार्टी के पास वजूद बचाने का संकट, क्योंकि दिल्ली विधानसभा चुनाव-2015 में उसे 70 में से एक भी सीट नहीं मिली थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!