Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

जज़्बे को सलाम : कोरोना काल में आर्थिक संकट से जूझ रहे साथी वकीलों की मद्दत को आगे आए एडवोकेट विकेश सिंह नेगी

[highlight]एडवोकेट व समाजसेवी विकेश सिंह नेगी ने बार एसोसिएशन देहरादून को भेंट किया 50 हजार रुपये का चैक।[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 जून 2021, मंगलवार, देहरादून (जि.सू.का.)। देश के अन्य राज्यों की तरह ही कोरोना महामारी के कोर्ट बंद होने से उत्तराखंड में भी वकील आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। अभी तक न केंद्र सरकार वकीलों की मद्दत को आगे आई है और न राज्य सरकार। ऐसे में साथी वकील ही आर्थिक संकट से जूझ रहे अपने साथी वकीलों की मद्दत को आगे आ रहे हैं।

देहरादून बार एशोशिएसन ने बाकायदा इसको लेकर मुहिम शुरू कर दी है। जिसमें दान देने के लिए वकील व समाजसेवी आगे आ रहे हैं। आज एडवोकेट व समाजसेवी विकेश सिंह नेगी ने बार एसोसिएशन देहरादून को 50 हजार रुपये का चैक भेंट किया। इस मौके पर बार एशोशिएसन देहरादून के सचिव अनिल शर्मा मौजूद रहे। विकेश सिंह नेगी ने सभी सक्षम अधिवक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संकट में ज़रूरतमंद साथी अधिवक्ताओं की मदद करें।

[box type=”shadow” ]“आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं अधिवक्ता” : मनमोहन कंडवाल

“बार एशोशिएसन देहरादून के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण हाईकोर्ट समेत राज्य की सभी अदालतों में नियमित सुनवाई नहीं हो रही है। अदालत में पहले की तरह काम-काज शुरू नहीं होने से राज्य के वकीलों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। रोज की आमदनी पर परिवार चलाने वाले वकीलों को राशन, ऑफिस और घर का किराया, बिजली बिल सहित अन्य खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है। देहरादून में कई वकील भी कोरोना संक्रमित हुए थे। इसमें अधिकांश के पास पैसे नहीं थे। कोरोना होने के बाद परिवार की सुध लेने के लिए भी कोई सामने नहीं आया। कई वकीलों को कर्ज लेकर इलाज कराना पड़ा। उनका परिवार सड़क पर आने की कगार पर है। 25 से अधिक अधिवक्ता कोरोना संक्रमण के कारण अपनी जान गवाँ चुके हैं। न केंद्र सरकार मद्दत कर रही है न राज्य सरकार।” : मनमोहन कंडवाल, अध्यक्ष, देहरादून बार एशोशिएसन[/box]

[box type=”shadow” ]सचिव अनिल शर्मा बोले सरकार करे मद्दत

“देहरादून बार एशोशिएसन के सचिव अनिल शर्मा ने कहा की सक्षम वकील अपने साथियों की मद्दत के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने एडवोकेट विकेश सिंह नेगी की भी तारीफ की। अनिल शर्मा ने कहा कई समाजसेवी लोगों ने भी मद्दत की है। इन पैसों से हम जरूरतमंद वकीलों की मद्दत करेंगे। अनिल शर्मा बोले जब सभी सरकारी दफ्तर खुले हैं तो कोर्ट की नियमित सुनवाई क्यों नहीं की जा रही है। अधिकांश वकीलों को दो वक़्क्त का भोजन बड़ी मुश्किल से नसीब हो रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से भी वकीलों के लिए मद्दत की गुहार लगाई है।” : अनिल शर्मा, सचिव, देहरादून बार एशोशिएसन[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!