Breaking News :
>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
मनोरंजन

Box Office पर सलमान का फर्राटा, रेस 3 की 100 करोड़ से इतनी अधिक कमाई

मुंबई। सलमान खान की फिल्म रेस 3 ने अपनी रिलीज़ के तीन दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 100 करोड़ रूपये से अधिक का कलेक्शन हासिल कर लिया है।

कोरियोग्राफर से निर्देशक बने रेमो डिसूज़ा की फिल्म रेस 3 ने रिलीज़ के तीसरे दिन यानि रविवार को 39 करोड़ 16 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। तीन दिनों में फिल्म को 106 करोड़ 47 लाख रूपये की कमाई हुई है। रेस 3 ने 29 करोड़ 17 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी और ईद के दिन 39 करोड़ 16 लाख रूपये कमाये थे। रेस 3 को लेकर क्रिटिक्स से ठंडी प्रतिक्रिया मिली लेकिन सलमान खान ने बता दिया है कि वो अब भी बॉक्स ऑफ़िस के सुल्तान हैं।  इस साल अपने पहले वीकेंड में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में रेस 3 दूसरे नंबर पर आ गई है। सबसे अधिक 114 करोड़ रूपये पद्मावत ने कमाये थे। हालांकि वो पांच दिनों का वीकेंड था। रेस 3 की पहले वीकेंड की कमाई सलमान खान के करियर के लिए भी एक नया रिकॉर्ड है। पहले वीकेंड में टाइगर जिंदा है के बाद रेस 3 सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी है।

करीब दो घंटे 40 मिनट की फिल्म रेस 3 को सेंसर बोर्ड ने कुछ मामूली बदलाव के साथ यू/ए सर्टिफिकेट दे कर पास कर दिया था । करीब 140 करोड़ रूपये में बनी रेस 3 को देश भर में 4000 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया ।

सलमान खान की ईद के मौके पर आई फिल्मों का ओपनिंग वीकेंड ऐसा रहा-

दबंग 48 करोड़ 50 लाख रूपये

बॉडीगार्ड 88 करोड़ 75 लाख रूपये

एक था टाइगर –100 करोड़ 16 लाख रूपये

किक – 83 करोड़ 83 लाख रूपये

बजरंगी भाईजान –102 करोड़ 60 लाख रूपये

सुल्तान 180 करोड़ 36 लाख रूपये

ट्यूबलाईट –64 करोड़ 77 लाख रूपये

सलमान खान की रेस 3 ने एक नया रिकॉर्ड पहले ही बना दिया था । रेस 3 साल 2018 में बॉलीवुड की पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। हॉलीवुड की एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर 31 करोड़ 30 लाख के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस की नंबर वन फिल्म है।

रेस सीरीज़ को अब्बास मस्तान ने शुरू किया था और पहले दो भाग बनाये थे। पहली रेस 2008 में आई थी l पहले भाग में सैफ़ अली खान, अक्षय खन्ना, बिपाशा बसु और कटरीना कैफ थे l दूसरी रेस 2013 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें सैफ़ ने अपनी जगह बनाये रखी लेकिन साथ में जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और जैकलीन फर्नांडिस ने जगह बनाई । रेस 3 में सलमान खान, जैकलिन फर्नांडिस, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेज़ी शाह, साकिब सलीम और फ्रेडी दारूवाला हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!