Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

जन्मदिन पर सलमान ने फैंस को दिया तोहफा, ‘राधे’ फिल्म की रिलीज को लेकर किया यह खुलासा

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 दिसम्बर 2020, सोमवार। फिल्म अभिनेता सलमान खान ने अपने जन्मदिन पर खुलासा किया है कि उनकी आगामी फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ अगर परिस्थितियां सामान्य रही तो 2021 में ईद पर रिलीज हो सकती है। फिल्म अभिनेता सलमान खान शनिवार को अपना 55 वां जन्मदिन मना रहे हैं।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनकी आगामी फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई 2021 में ईद पर रिलीज हो सकती है लेकिन उसके लिए परिस्थितियां सामान्य होनी चाहिए ताकि कोरोनावायरस महामारी के दौरान लोग सिनेमा हॉल में आ सकेl इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं। राधे 22 मई 2020 को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे टाल दिया गया है।

सलमान खान से जब फिल्म राधे की रिलीज के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि 2021 में यह फिल्म रिलीज हो जाए। सलमान ने कहा, ‘राधे तभी रिलीज होगी जब वह रिलीज होना चाहती है। परिस्थितियां अभी भी खराब है। जब लोग सिनेमा हॉल में जाने लगेंगे और उनके पास मनोरंजन पर खर्च करने के लिए पैसे होंगे, तब राधे रिलीज करने का सही समय होगाl हमने ईद पर रिलीज करने का वादा किया था और इस ईद के लिए भी हम जल्दी कुछ करेंगे। अगर सब कुछ सामान्य रहा तो हम इसे इस ईद पर रिलीज कर सकते हैं या फिर यह तब रिलीज होगी जब रिलीज होनी होगी।’

सलमान खान अपने फार्म हाउस पर मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म रिलीज से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य और सुरक्षा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘हम चाहते हैं कि जब फिल्म रिलीज हो तब सभी लोग सुरक्षित हो और मैं नहीं चाहता कि कुछ ऐसा हो जाए जो अस्वीकार्य होl हमें फिल्म की सफलता सक्सेसफुली प्लान करनी हैl कोरोना कल भी था और कल भी हो सकता है।’ फिल्म राधे में दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा की भी अहम भूमिका है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!