Breaking News :
>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंविदेश

अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी से बाजारों में हिजाब व पगड़ी की कीमतें छू रहीं आसमान

  • काबुल में दुकानदारों का कहना है कि अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी से पगड़ी और हिजाब की कीमतों और बिक्री में दोनों में ही इजाफा हुआ है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अगस्त 2021, सोमवार, काबुल। दो दशक बाद अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी से यहां के लोगों में खौफ और दहशत है। काबुल में हिजाब व पगड़ियों की बिक्री काफी बढ़ गई है, जिसके मद्देनजर इन दोनों ही सामानों की कीमतें आसमान छूने लगी हैं।

काबुल में दुकानदारों का कहना है कि अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी से पगड़ी और हिजाब की कीमतों और बिक्री में दोनों में ही इजाफा हुआ है।

एक सप्ताह पहले ही तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता अपने हाथों में ली है। अफगान मीडिया के अनुसार अब तक तालिबान की ओर से हिजाब या पगड़ी को जरूरी करने जैसा कोई निर्देश जारी नहीं हुआ है लेकिन कुछ लोग इसे पहले से ही परंपरागत तौर पर पहन रहे हैं।

काबुल में हिजाब बेचने वाले एक दुकानदार फैज आगा ने बताया कि पिछले कुछ ही दिनों से हिजाब व पगड़ी की बिक्री काफी बढ़ी है।  दुकानदार ने पझवोक अफगान न्यूज को बताया, ‘हम पहले एक दिन में चार या पांच हिजाबों की बिक्री करते थे जो अभी 15-17 तक हो गई हैं। यह बदलाव तालिबान के वापस आने के बाद हुआ है।’

एक अन्य दुकानदार नियामातुल्ला ने भी हिजाब के महंगे होने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘पहले एक हिजाब की कीमत 1000 अफगानी थी जो अब 1200 अफगानी हो गई है। तालिबान  के आने से पहले एक दिन में 6-7 हिजाबें बिकती थीं जो अब मैं एक दिन में 20 से अधिक हिजाबों की बिक्री कर रहा हूं।’

वहीं काबुल में पगड़ी बेचने वाले एक दुकानदार अब्दुल मलिक ने बताया कि तालिबान की वापसी के साथ पगड़ी की बिक्री भी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि क्वालिटी के अनुसार एक पगड़ी की कीमत 300 से 3000 अफगानी करेंसी होती है। दुकानदार ने बताया, ‘तालिबान के आने से पहले एक दिन में मैं 6-7 पगड़ियां बेचता था और अब यह 30 के करीब बेच रहा हूं।’

काबुल सिटी के 11वें पुलिस डिस्ट्रिक्ट में रहने वाले ख्वाजा अब्दुल जब्बार ने बताया कि तालिबान की वापसी के साथ ही उन्होंने पगड़ी पहनना शुरू कर दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!