Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

साजिद खान ने सलमान खान के साथ मिलकर अपने दिवंगत भाई वाजिद खान का मनाया जन्मदिन

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अक्टूबर 2021, शनिवार, नई दिल्ली। बीते साल कोविड के समय में मशहूर म्यूजिक कंपोजर साजिद- वाजिद की जोड़ी टूट गई। वाजिद खान के निधन के बाद उनके भाई साजिद खान भी पूरी तरह से टूट गए। साजिद खान अपने भाई अब तक याद करते रहते हैं। बीते दिन वाजिद खान का जन्मदिन था। ऐसे में साजिद खान हमेशा की तरह ही अपने भाई वाजिद खान का जन्मदिन मनाया। उन्होंने केक काटा और अपने दिवंगत भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर साजिद के साथ सलमान खान भी मौजूद रहे।

वाजिद खान के बर्थडे के मौके पर उनके भाई साजिद खान ने अभिनेता सलमान खान के साथ मिलकर केक काटा। जिसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में साजिद खान और सलमान खान साथ में केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों बर्थडे सॉन्ग भी गाते हैं। साथ ही साथ वाजिद खान को हैप्पी बर्थडे कहते हुए बताते हैं कि वो सभी वाजिद को कितना प्यार करते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए साजिद खान ने कैप्शन में लिखा, ‘कैसे बताएं किसको सुनाएं कितना तुम्हें हम चाहते हैं। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं वाजिद, पूरी दुनिया तुम्हें चाहती है।’

बता दें कि बीते साल 1 जून को वाजिद खान का निधन हो गया था। वाजिद खान काफी समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। जिसके बाद तबीयत बिगड़ने की वजह से उनका निधन हो गया। वाजिद खान के निधन के बाद उनके भाई साजिद खान ने भी अपना नाम ‘साजिद वाजिद’ ही रख लिया। उनका कहना था कि वो अपने साथ अपने भाई को भी जिंदा रखेंगे। साजिद खान कई मौकों पर अपने भाई वाजिद खान को याद करते रहते हैं। वहीं जन्मदिन के दिन भी वाजिद खान ने अपने भाई की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर की थीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!