Breaking News :
>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई
खेल-जगत

सचिन तेंदुलकर ने कहा- ये दो खिलाड़ी तोड़ सकते हैं उनका रिकॉर्ड

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट करियर के सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ना किसी एक खिलाड़ी के बस की बात नहीं है। हालांकि, सचिन तेंदुलकर के कुछ-कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं जिन्हें तोड़ा जा सकता है। कुछ साल पहले सचिन तेंदुलकर ने खुद बताया था कि विराट कोहली और रोहित शर्मा ऐसे दो खिलाड़ी हैं जो उनके रिकॉर्ड्स को तोड़ सकते हैं। इसके बाद अब फिर से उन्होंने दो युवा खिलाड़ियों का नाम लिया है जो विराट-रोहित की तरह अच्छा खेल सकते हैं और उनके कुछ रिकॉर्ड्स को धराशायी कर सकते हैं।

दरअसल, सचिन तेंदुलकर का आज यानी 24 अप्रैल को 47वां जन्मदिन है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने दैनिक जागरण से खास बातचीत की और तमाम सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान जब उनसे ये पूछा गया कि आपने कई साल पहले कहा था कि विराट कोहली और रोहित शर्मा आपका रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। अब ये दोनों खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं और रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं तो वर्तमान में आपको ऐसी प्रतिभा किसमें नजर आती है? सचिन तेंदुलकर ने इसका जवाब बड़ी बेबाकी से दिया और दो खिलाड़ियों के नाम बताए।

इन खिलाड़ियों में है गजब की प्रतिभा

सचिन तेंदुलकर ने अपने जवाब में कहा, “रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा मैं युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ की बात जरूर करूंगा। शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ में वो स्पार्क है कि वे भारत के लिए लंबे समय तक खेल सकते हैं। रोहित और विराट की बात की जाए तो दोनों में एक अलग ही क्षमता है और वे दोनों ही बहुत ही अच्छे खिलाड़ी हैं इसलिए मैंने कहा था कि दोनों भारत के क्रिकेट को आगे ले जा सकते हैं।”

इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने एक और खिलाड़ी का नाम लिया जो कि क्रिकेट के सबसे पुराने प्रारूप में टीम इंडिया के बहुत अच्छा कर रहा है। सचिन तेंदुलकर ने कहा, “मैं चेतेश्वर पुजारा का भी नाम लूंगा। उनकी ज्यादा बात नहीं होती है लेकिन वह हमारे टेस्ट क्रिकेट के लिए बहुत ही उपयोगी हैं।” बता दें कि पुजारा एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो मौजूदा समय में भारत की टेस्ट क्रिकेट की रीढ़ की हड्डी हैं। एक चट्टान की तरह वे क्रीज पर खड़े रहते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!