Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

सचिन पायलट मोदी सरकार पर हुए हमलावर, कहा- ‘देश के नागरिकों की करा रहे जासूसी’

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जनवरी 2022, सोमवार, देहरादून। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट मोदी सरकार पर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि पेगासस मामले नई जानकारी सामने आ रही है। केंद्र सरकार की ओर से मामले में की गई जांच संतोषजनक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार देश के नागरिकों की जासूसी करा रही है। इस मौके पर उत्तराखंड में महंगाई को लेकर पार्टी का श्वेतपत्र भी जारी किया गया।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां लगातार तेज हो रही हैं। भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दलों के स्टार प्रचार यहां हुंकार भर रहे हैं। इसी कड़ी में सचिन पायलट देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने राजपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार के लिए प्रचार किया। सचिन पायलट ने जनता के बीच पहुंचकर पार्टी को समर्थन देने की अपील की। इसके साथ ही सचिन पायलट ने व्यापारियों से भी बातचीत की।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान सचिन पायलट ने पेगासस मामले को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। यहां तक कि उन्होंने देश के नागरिकों की जासूसी तक का भी आरोप लगा दिया। साथ ही उत्तराखंड में महंगाई के मुद्दे पर पार्टी का श्वेतपत्र भी जारी किया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने रविवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे पांच साल में तीन मुख्यमंत्री बदलने वाली कन्फ्यूज पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी तथा राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी मौजूदा सरकार के पांच काम भी नहीं गिना पाए। कांग्रेस जब सत्ता में आएगी, तो उसी दिन जिस टेबल पर मुख्यमंत्री अपना पद ग्रहण कर हस्ताक्षर करेंगे, उसी पर उत्तराखंडी स्वाभिमान के लिए चार धाम-चार काम पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!