Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

समाज के लिए समर्पित श्री सचिन जैन एवं श्रीमती मधु जैन को भारतीय जैन मिलन में राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 8 जून, 2020, देहरादून। समाज के प्रति सदैव समर्पित श्री सचिन जैन एवं श्रीमती मधु जैन के समाज के प्रति सेवा भाव को हर कोई जनता है। समाज की विभिन्न गतिविधियों में हमेशा अग्रणी भूमिका में रहने वाले श्री सचिन जैन एवं श्रीमती मधु जैन ने कोरोना संक्रमण की इस वैश्विक महामारी के दौर में रात दिन एक करके जो समाज सेवा का जज्बा प्रस्तुत किया वह नितांत सराहनीय होने के साथ साथ प्रेरणाप्रद भी है।

समाज सेवक श्री सचिन जैन को भारतीय जैन मिलन की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मानवधिकार चेयरमैन के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया है। यह उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में मिलने वाला पहला पद है। इसके साथ ही श्रीमती मधु जैन को राष्ट्रीय महिला संयोजिका के पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर श्री सचिन जैन और श्रीमती मधु जैन ने राष्ट्रीय महामंत्री श्री नरेश जैन का आभार प्रकट कर उन्हें धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय महामंत्री श्री नरेश चंद जैन ने कहा कि समाज सेवक सचिन जैन एवं समाज सेविका श्रीमती मधु जैन समाज के विकास में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवा के माध्यम से एक अहम् भूमिका निभा निभा रहे हैं और जैन समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। जैन समाज द्वारा इन दोनों को यह पद सुशोभित कर,यह उम्मीद जताई है कि वह उसी तरह अपनी कर्तव्यनिष्ठा और लगन से इस पद का निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर सचिन जैन एवं मधु जैन ने आश्वासन देते हुए कहा कि हम इस पद पर अपनी लगन एवं कर्तव्यनिष्ठा से इसका पूर्णतया निर्वहन करेंगे और अपना तन मन धन से सहयोग भी करेंगे। हम राष्ट्रीय महामंत्री और शीर्ष नेतृत्व का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने हमें ये जिम्मेदारी दी है।

आकाश ज्ञान वाटिका परिवार की ओर से भारतीय जैन मिलन की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मानवधिकार चेयरमैन श्री सचिन जैन एवं राष्ट्रीय महिला संयोजिका श्रीमती मधु जैन को उनकी इस महान उपलब्धि पर बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!