Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

यूक्रेनी हमलों से भड़का रूस, नए सिरे से हमलों की दी धमकी

रूसी क्षेत्र में यूक्रेन के हमलों को लेकर नाराज और काला सागर फ्लैगशिप के नुकसान के बाद मास्को ने कीव पर नए सिरे से मिसाइल हमलों की धमकी दी है। वहीं यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार राजधानी कीव में 900 से अधिक नागरिकों के शव पाए गए हैं जो रूस के नरसंहार को दिखा रहा है। पुलिस के अनुसार कोई भी मिसाइल हमले में नहीं मरा है, अधिकांश को गोली मारी गई है। दूसरी ओर रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में नए सिरे से हमले की तैयारी कर ही है और दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल में भी लड़ाई तेज कर दी है, जहां स्थानीय लोगों ने रूसी सैनिकों पर शवों को छुपाकर दफनाने का आरोप लगाया है।

खार्किव में 7 महीने के बच्चे समेत सात की मौत

यूक्रेन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उत्तरपूर्वी शहर खार्किव में, एक आवासीय क्षेत्र की गोलाबारी में 7 महीने के बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई और 34 घायल हो गए हैं। कीव पुलिस बल के प्रमुख एंड्री नेबितोव ने कहा कि शवों को सड़कों पर छोड़ दिया गया है या अस्थायी रूप से दफनाया गया है। उन्होंने पुलिस के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 95 प्रतिशत लोगों की मौत बंदूक की गोली से हुई है। उन्होंने कहा कि हर दिन मलबे के नीचे और सामूहिक कब्रों में अधिक शव मिल रहे हैं, जिसमें सबसे अधिक संख्या में बूचा में 350 से अधिक पाए गए हैं।

जेलेंस्की ने वीडियो जारी कर लगाए कई आरोप

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने एक वीडियो जारी कर रूसी सैनिकों पर दक्षिण में खेरसॉन और जापोरिज्जिया क्षेत्रों के कुछ हिस्सों से यूक्रेन पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कब्जे करने वालों को लगता है कि इससे उनके लिए इस क्षेत्र को नियंत्रित करना आसान हो जाएगा। लेकिन वे बहुत गलत हैं। वे खुद को बेवकूफ बना रहे हैं। रूस की समस्या यह है कि इसे पूरे यूक्रेनी लोगों द्वारा स्वीकार नहीं किया जाता है और कभी भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। रूस ने यूक्रेन को हमेशा के लिए खो दिया है।

युद्धपोत खोने के बाद से बढ़ी तकरार

बता दें कि गुरुवार को रूस ने काला सागर बेड़े के अपने युद्धपोत को खो दिया है और उसका आरोप है कि इसपर यूक्रेन ने ही हमला किया है। वहीं रूस ने यूक्रेन पर उसकी सीमा से लगे रूसी शहर ब्रांस्क में हवाई हमलों के साथ लगभग 100 आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया है। इसके बाद से रूस ने अपने हमले तेज करने की धमकी दी है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!