Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

वन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणा संबंधित 7 ईकोटूरिज्म प्रस्तावों हेतु रूपये 79.83 लाख स्वीकृत

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जून 2021, गुरुवार, देहरादून। प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) राजीव भरतरी की अध्यक्षता में राजपुर रोड स्थित वन विभाग के मुख्यालय में ईकोटूरिज्म कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मा० मुख्यमंत्री घोषणाओं के 79.83 लाख रूपये के 07 प्रस्ताव पारित कर संबंधित डीएफओ को निर्देश दिये गये कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के इन स्वीकृत प्रस्तावों पर शीघ्र कार्य पूर्ण किये जाए।

मुख्यमंत्री घोषणाओं के जिन प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई उनमें 15.83 लाख रूपये की लागत से चन्द्रबनी खालसा में कुमाऊँनी मंदिर के पास वन विभाग द्वारा पार्क का निर्माण किया जायेगा। 10 लाख रूपये की लागत से क्यारी नागटिब्बा सुरकण्डा तक ट्रेक रूट का निर्माण किया जायेगा। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अन्तर्गत फांटो क्षेत्र में सफारी जोन बनाने के लिए 15 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई। बार्सू से दयारा बुग्याल एवं रैथल से दयारा बुग्याल वाले ट्रेक रूट का सुदृढ़ीकरण किया जायेगा। 10 लाख रूपये से ऋषिकेश क्षेत्र में संजय झील का सौन्दर्यीकरण कर इसे साहसिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। भराड़सैंण में ईको ट्रेल/ ईको पार्क की स्थापना के लिए 20 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई जबकि नागटिब्बा, एन्दी, बुराष्टी में कैम्पिंग साइट विकास, व्यू प्वाइन्ट निर्माण, नागटिब्बा ताल की सफाई एवं सौन्दर्यीकरण के लिए 19 लाख रूपये की स्वीकृति शामिल है।

ईकोटूरिज्म कोर कमेटी के सदस्य सचिव डॉ० पराग मधुकर धकाते, मुख्य वन संरक्षक ईकोटूरिज्म एवं प्रचार प्रसार ने अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु राज्य सेक्टर ईकोटूरिज्म योजना के अंतर्गत यह धनराशि प्रभागीय वनाधिकारीओं को जारी की जा रही है ।

बैठक में अपर प्रमुख वन संरक्षक परियोजना डॉ० समीर सिन्हा, अपर प्रमुख वन संरक्षक नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन जी.एस. पांडे, मुख्य वन संरक्षक कुमाऊँ डॉ० तेजस्विनी पाटील, मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल सुशांत पटनायक उपस्थित थे ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!