Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
खेल-जगत

रोहित शर्मा का आखिरी मैच में धमाल,बनाया नया रिकॉर्ड

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने साल 2019 में बल्ले से तूफान मचाया है। किसी भी क्रिकेटर के लिए इस तरह का साल होना किसी सपने से कम नहीं है। रोहित शर्मा ने साल 2019 में दुनिया के सभी क्रिकेटरों से ज्यादा वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में रन बनाए हैं। इसके अलाव सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा ने अपने नाम किया हुआ है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ कटक के बाराबती स्टेडियम में रोहित शर्मा ने जैसे ही अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का 43वां अर्धशतक पूरा किया। वैसे ही वे साल 2019 में सबसे ज्यादा बार वनडे मैचों में 50 से ज्यादा रन की पारी खेलने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बन गए। इस मैच से पहले रोहित शर्मा और शाई होप सयुंक्त रूप से इस रिकॉर्ड को अपने नाम किए हुए थे, लेकिन रोहित शर्मा ने साल 2019 में 13वीं बार 50 से ज्यादा रन बनाकर उन्हें पीछे छोड़ दिया।

विराट भी रोहित से काफी पीछे

साल 2019 में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 प्लस रन की पारी खेलने के मामले में रोहित शर्मा(13) जहां पहले नंबर पर हैं। वहीं, वेस्टइंडीज टीम के सलामी बल्लेबाज शाई होप इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने इस साल 12 बार 50 से ज्यादा रन की पारी खेली है। उधर, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस साल वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 बार 50 या इससे ज्यादा रन बनाने में सफल हुए हैं।

साल 2019 हिटमैन के नाम

सात अलग-अलग देशों के खिलाफ एक साल में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सात शतक जड़ने वाले रोहित शर्मा दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। वहीं, वर्ल्ड कप 2019 में रोहित शर्मा ने 5 शतक जड़कर पहले ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया हुआ है। इसके अलावा बतौर ओपनर एक कैलेंडर ईयर में 10 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने वाले भी रोहित शर्मा दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि साल 2019 रोहित के नाम रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!