Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
खेल-जगत

रोहित शर्मा का वनडे में 29वां शतक, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के डिसाइडर मैच में शानदार शतक ठोककर अपनी टीम को मजबूती देने का काम किया। दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पहले केएल राहुल और फिर विराट कोहली के साथ पारी को आगे बढ़ाया और इसी बीच धीमा, लेकिन दमदार शतक पूरा किया।

भारतीय टीम के शॉर्ट फॉर्मेट के उपकप्तान रोहित शर्मा ने अपने करियर का 29वां वनडे इंटरनेशनल शतक 110 गेंदों में पूरा किया, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने वनडे करियर का 8वां शतक ठोका। इस मामले में रोहित शर्मा ने अपनी टीम के कप्तान विराट कोहली की बराबरी कर ली, जिन्होंने 8 शतक कंगारू टीम के खिलाफ इस फॉर्मेट में जड़े हैं। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 शतक जड़े हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक

9 शतक – सचिन तेंदुलकर

8 शतक – रोहित शर्मा

8 शतक – विराट कोहली

दुनिया के चौथे क्रिकेटर बने रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। हिटमैन ने श्रीलंकाई टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ दिया। जयसूर्या ने अपने वनडे करियर में 28 शतक ठोके थे। हालांकि, रोहित शर्मा से आगे अब ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (30), मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली (43) और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (49) हैं।

सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल शतक

49 शतक – सचिन तेंदुलकर

43 शतक- विराट कोहली

30 शतक – रिकी पोंटिंग

29 शतक – रोहित शर्मा

28 शतक – सनथ जयसूर्या

27 शतक- हाशिम अमला

वहीं, भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो वे वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, उनसे आगे विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर हैं। बता दें कि इसी मैच की शुरुआत में रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 9000 रन पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बने। रोहित शर्मा से पहले एबी डिविलियर्स और विराट कोहली ने ये कमाल अपनी-अपनी टीमों के लिए किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!