Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
खेल-जगत

रोहित शर्मा और सुरेश रैना ने कहा- महेंद्र सिंह धौनी अभी भी भारतीय टीम के लिए खेल सकते हैं

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अपना आखिरी मैच भारत के लिए जुलाई 2019 को खेला था। इसके बाद से वे अंतरराष्ट्रीय तो छोड़िए, घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेले हैं। ऐसे में उनका भविष्य भारतीय टीम के साथ क्या है, सिर्फ उन्हीं को मालूम है, लेकिन भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा है कि अभी धौनी में काफी क्रिकेट बाकी है।

38 साल के एमएस धौनी को अब बिना क्रिकेट खेले एक साल होने जा रहा है। हालांकि, वे आइपीएल में खेलना चाहते थे, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से आइपीएल को स्थगित कर दिया गया है। कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन चल रहा है, जिसके कारण सभी तरह के खेल बंद हैं। ऐसे में क्रिकेटर भी एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर बात कर रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को रोहित शर्मा और सुरेश रैना के बीच इंस्टाग्राम पर लाइव चैट हुई, जिसमें धौनी पर चर्चा हुई।

सुरेश रैना का मानना है कि एमएस धौनी भले ही 38 साल के हो गए हैं, लेकिन अभी उनमें काफी क्रिकेटर बाकी है। धौनी ही नहीं, सुरेश रैना भी आइपीएल के जरिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने वाले थे, जिसके लिए वे प्रैक्टिस कर रहे थे। उसी दौरान की बातों को लेकर रैना ने कहा है, “मैंने उनको देखा है और वे अच्छे बल्लेबाजी कर रहे थे, वह फिट भी हैं। सिर्फ वही जानते हैं कि वे क्या योजना बना रहे हैं, लेकिन जहां तक उनकी कौशल की बात है तो वे अच्छी लय में नजर आ रहे थे। अब लॉकडाइन है तो मैं नहीं जानता कि उनका क्या प्लान है। अभी उनमें काफी क्रिकेट बाकी है और वे वहां अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे।”

इंस्टाग्राम लाइव सेशन में सुरेश रैना के बोलने के बाद रोहित शर्मा ने भी उनकी बात का समर्थन किया और कहा कि धौनी को भारतीय टीम में वापसी करनी चाहिए। रोहित शर्मा ने कहा, “अगर यह मामला है तो उनको खेलना चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं कि वे फिर से खेलना जारी रखेंगे। हां, लेकिन वही इस बात का फैसला करेंगे कि उनको क्या करना है”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!