Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
उत्तराखण्ड

देश की सीमाओं की निगरानी कर सकेंगे रोबोट, दुश्मन पर लगाएंगे निशाना

देहरादून। रोबोटिक आर्मी की अवधारणा को साकार करने की दिशा में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) के देहरादून स्थित यंत्र अनुसंधान एवं विकास संस्थान (आइआरडीई) ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित ऐसी रोबोटिक तकनीक ईजाद की है, जिससे सीमा पर निगरानी की जा सकती है और जरूरत पडऩे पर दुश्मनों को शूट करने में भी सक्षम है। इस तकनीक का सफल प्रयोग कश्मीर में सैन्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया जा चुका है।

आइआरडीई के वरिष्ठ वैज्ञानिक जेपी सिंह व तकनीकी अधिकारी वैभव गुप्ता ने आर्टिशियल इंटेलीजेंस वाली रोबोटिक तकनीक को ईजाद किया है। वरिष्ठ वैज्ञानिक जेपी सिंह ने जागरण को बताया कि कश्मीर में किए गए प्रदर्शन में रोबोट ने मानव, गाय, बिल्ली, कुत्ते, घोड़े, भेड़ की अलग-अलग पहचान करने के साथ ही कार, बस, साईकल आदि 20 तरह के ऑब्जेक्ट को भी बखूबी पहचानने का काम किया।

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे प्राप्त सूचना रियल टाइम पर प्राप्त हो रही है। साथ ही यह दिन और रात में समान रूप से एक किलोमीटर की दूरी तक की निगरानी कर सकता है।

पांच लाख में तैयार होगा एक रोबोट 

आइआरडीई के वरिष्ठ वैज्ञानिक जेपी सिंह के मुताबिक रोबोट की न्यूरल चिप अभी अमेरिका से मंगाई जा रही है, जिसकी कीमत महज आठ हजार रुपये के करीब आ रही है। शेष काम संस्थान ने अपने स्तर पर किया है और एक रोबोट को तैयार करने में लगभग पांच लाख रुपये का ही खर्च का आ रहा है।

बंदूक से शूट करने में है सक्षम 

इस रोबोट पर बंदूक (गन) फिट करने पर यह उससे गोली दागने में भी सक्षम है और मानव क्षमता से तीन गुनी रफ्तार से रोबोट इस काम को कर सकता है। इसके अलावा अनमैंड एयर व्हीकल (ड्रोन) के जरिए भी यह दुश्मन पर हमला करने में सक्षम है।

चेहरा पहचाने पर काम शुरू 

इस रोबोटिक तकनीक से अभी यह पता किया जा सकता है कि सामने कोई व्यक्ति है या जानवर, जबकि अब आइआरडीई के वैज्ञानिक इसे चेहरा पहचानने के लिए अपग्रेड करने में जुट गए हैं। इससे रोबोट यह भी बता पाएगा कि सामने कौन सा व्यक्ति है।

एल्गोरिदम के जरिए किया जा रहा प्रशिक्षित 

रोबोट को निगरानी करने व हमला करने लायक बनाने के लिए एल्गोरिदम प्रणाली का प्रयोग किया। इसके तहत न्यूरल चिप युक्त रोबोट को मानव प्रशिक्षक, विशेष विडियो आदि के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। यह सीख रियल टाइम के हिसाब से दी गई। ताकि जंग के समय रोबोट रियल टाइम पर किसी भी आदेश का पालन कर सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!