Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
उत्तराखण्ड

होली पर रोडवेज बस और ट्रेन हुई पैक, यात्रियों को हो सकती है परेशानी

अगर आप होली की छुट्टियां मनाने घर जा रहे हैं और आपने ट्रेन का रिजर्वेशन नहीं कराया या बस में सीट बुक नहीं कराई तो आपकी फजीहत तय है। दरअसल, ट्रेनों में रिजर्वेशन की वेटिंग 400 पार है और बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग फुल हो चुकी है।

ट्रेनों में सारा लोड जनरल टिकट बोगी व बसों में साधारण श्रेणी पर रहेगा। ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने के लिए रेलवे मुख्यालय को अर्जी दे दी गई है। होली पर घर जाने वालों की भीड़ शनिवार से बढ़ेगी, ऐसे में सीटों को लेकर इस बार भी हालात खराब हो सकते हैं।

होली पर इस बार सीधे तीन दिन की छुट्टी मिल रही है। ऐसे में अपने घर जाने वालों ने ट्रेनों में कई माह पहले रिजर्वेशन करा लिया था तो रोडवेज की वॉल्वो और हाईटेक बसों में माहभर पहले ऑनलाइन टिकट बुक करा ली थी। यहां से रवाना हो रही सभी ट्रेनों व बसों की वेटिंग लंबी होती जा रही है। रेल प्रबंधन की ओर से जनरल टिकटों के लिए स्टेशन पर अतिरिक्त काउंटर लगाए गए हैं। ट्रेनों की संख्या कम है एवं रवाना होने वाले यात्रियों की संख्या हजारों में।

वेटिंग लिस्ट देख कोच बढ़ाने की मांग

त्योहारी सीजन में लंबी दूरी की ट्रेनों खासकर पूर्वांचल जाने वाली सभी ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए मारामारी मची हुई है। स्थिति यह है कि होली तक के लिए वेटिंग का आंकड़ा चार सौ से ऊपर चल रहा है। यात्रियों की भीड़भाड़ को देखते हुए स्टेशन प्रशासन ने सभी गाडिय़ों में अतिरिक्त कोच की डिमांड मंडल स्तर पर भेजी है।

राप्ती गंगा, उपासना व हावड़ा पैक

होली से पहले दून से जाने वाली दो ट्रेनों राप्ती गंगा एक्सप्रेस में तो वेटिंग का आंकड़ा 400 के पार पहुंच गया है। सात मार्च को जहां राप्ती गंगा एक्सप्रेस में स्लीपर में 481 वेटिंग चल रही है। हावड़ा एक्सप्रेस में स्लीपर में 358, थर्ड एसी में 107 और सेकंड एसी में 40 वेटिंग हैं। वहीं, सात मार्च को जाने वाली उपासना में स्लीपर में 350, थर्ड एसी में 108 और सेकंड एसी में 61 वेटिंग हैं।

प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग की स्थित

ट्रेन—————————स्लीपर——थर्ड एसी—–सेकंड एसी

राप्ती गंगा एक्सप्रेस——–481———104———58

हावड़ा एक्सप्रेस————–358———107———40

उपासना एक्सप्रेस————350———108———61

इंदौरी एक्सप्रेस—————121———–57———26

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!