Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

रिक्त पंचायतों में आरक्षण सम्बन्धी सूचना का कर दिया गया है अनन्तिम प्रकाशन

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 दिसम्बर 2020, सोमवार, हल्द्वानी (सूचना)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) श्री सविन बंसल ने बताया कि सामान्य निर्वाचन-2019 एवं उप निर्वाचन-2019 में आरक्षित श्रेणी का पात्र उम्मीदवार उपलब्ध न होने के कारण कतिपय ग्राम पंचायतों में प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर नामांकन नहीं हो पाया। इस क्रम में रिक्त पंचायतों में आरक्षण सम्बन्धी सूचना का अनन्तिम प्रकाशन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरक्षण से सम्बन्धित सूची को किसी भी कार्य दिवस में सम्बन्धित ग्राम पंचायत कार्यालय, क्षेत्र पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय, जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय एवं जिलाधिकरी कार्यालय में देखा जा सकता है। अनन्तिम प्रकाशन पर आपत्तियाँ 29 दिसम्बर तक कार्यालय समय में सम्बन्धित विकास खण्ड कार्यालय, जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय एवं जिलाधिकारी कार्यालय में लिखित रूप में प्रस्तुत की जा सकती हैं।

जिलाधिकारी श्री सेविन बंसल ने समस्त हितबद्ध व्यक्तियों को सूचित किया जाता है कि यदि उन्हें अनन्तिम प्रकाशन पर कोई आपत्ति हो तो वह लिखित रूप से आपत्ति सम्बन्धित कार्यालयों में 29 दिसम्बर तक कार्यालय समय में दर्ज करा सकते हैं। उन्होने कहा कि निर्धारित समय में प्राप्त आपत्तियों पर 30 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से सुनवाई जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में की जायेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!