Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी द्वारा की गई राजस्व, आबकारी, खनन, आपदा प्रबंधन और पूर्ति विभाग आदि के कार्यों की समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 फ़रवरी 2023, मंगलवार, पिथौरागढ़। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा राजस्व, आबकारी, खनन, आपदा प्रबंधन और पूर्ति विभाग आदि के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी द्वारा समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उनके क्षेत्र में जमीनी वाद-विवाद, सड़क में आयी जमीन के मुआवजा, सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतें और मजिस्टेरियल जांच आदि लंबित मामलों का जल्दी से जल्दी समाधान किया जाए। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले 10-10 शिकायतकर्ताओं से प्रतिदिन दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाए और उनकी समस्याओं को जानकर उनका समाधान करने का कार्य किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा जनपद अंतर्गत ऐसे परिवार जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन कर रहे हैं और अंत्योदय राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं उनके लिए ग्राम स्तर पर खुली बैठक कराकर अंत्योदय राशन कार्ड बनाने का कार्य किये जाने के लिए समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

उपजिलाधिकारी धारचूला दिवेश सासनी को निर्देशित किया गया कि जौलजीबी में लोगों द्वारा सोक पिट नहीं बनाए गए हैं और उनके द्वारा सीवर का पानी सीधे काली नदी में प्रवाहित किया जा रहा है। जौलजीबी में जिस परिवार का सीवर टैंक नहीं है वह शीघ्र बनवा लें। जौलजीबी में रोड के दोनों साइड वाहन खड़े कर, दुकान सजाकर व अन्य माध्यम से सड़क पर अतिक्रमण का कार्य किया जा रहा है जिसको हटाने के लिए कहा गया।

बैठक में उपस्थित जिला आबकारी अधिकारी गोविंद सिंह मेहता को निर्देशित किया गया कि मूल्य से अधिक दाम पर शराब बेच रहे विक्रेताओं पर कार्यवाही की जाए और उनका चालान किया जाए इसके साथ ही जनपद में कच्ची शराब बनाने वालों पर कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि हाईवे के किनारे खुली शराब के दुकानों को स्थानांतरित किया जाए। एआरटीओ, पिथौरागढ़ कृष्ण चंद पलड़िया को निर्देश दिए कि दोपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग न करने की स्थिति में चालान काटने की कार्यवाही की जाए। जनपद में गाड़ियों का फिटनेस सर्टिफिकेट बनाया जाए और अनफिट वाहनों को परिवहन के लिए प्रतिबंधित किया जाए। जनपद में ऐसी सरकारी बिल्डिंग जो निष्प्रयोजित हैं उनको चयनित किया जाए और अन्य कार्यों हेतु उपयोग में लाया जाए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र सिंह को विस्थापन प्रकरणों तेजी लाने के निर्देश दिए।

उक्त बैठक में उप जिलाधिकारी सदर अनुराग आर्य, उपजिलाधिकारी गंगोलीहाट/बेरीनाग अनिल शुक्ला, उपजिलाधिकारी धारचूला/मुनस्यारी दिवेश सासनी, उपजिलाधिकारी डीडीहाट भगत सिंह फोनिया, एआरटीओ कृष्ण चंद्र पलड़िया, जिला आबकारी अधिकारी गोविंद सिंह मेहता, समस्त तहसीलदार एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!