Breaking News :
>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
मनोरंजन

कोरोना वायरस से पीड़ित बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के लिए राहत भरी ख़बर

कोरोना वायरस कोविड 19 से पीड़ित बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के लिए इतने दिनों बाद राहत भरी ख़बर आयी है। संजय गांधी पीजीआई के चिकित्सकों ने कनिका की हालत को स्थिर बताया है, मगर उससे बड़ी ख़बर यह है कि कनिका में बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं।

कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद से कनिका 20 मार्च से लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS) में आइसोलेशन वॉर्ड में चिकित्सकों की निगरानी में हैं। कनिका के चार टेस्ट हो चुके हैं। चारों की पॉज़िटिव आये थे, मगर पांचवे टेस्ट से पहले डॉक्टरों ने उनकी सेहत को लेकर पॉज़िटिव खुलासा किया है। इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. आरके धीमान के हवाले से एएनआई ने ट्वीट किया, जिसमें कहा गया- कनिका कपूर असिम्पटोमैटिक हैं, यानि कोई लक्षण नहीं दिखा रहीं। हालत स्थिर है और अच्छी है। वो सामान्य रूप से खाना खा रही हैं। डॉ. धीमान ने कहा कि मीडिया में उनकी बालत ख़राब होने की ख़बरें ग़लत हैं।

कनिका ने ख़ुद भी रविवार की रात सोशल मीडिया के ज़रिए ठीक होने की सूचना फैंस तक पहुंचाई थी। कनिका ने इंस्टाग्राम पर नोट लिखकर कहा था कि आपकी चिंताओं के लिए शुक्रिया, लेकिन मैं आईसीयू में नहीं हूं। मैं ठीक हूं। उम्मीद करती हूं कि मेरा अगला टेस्ट नेगेटिव आएगा। अपने बच्चों के पास घर जाने का इंतज़ार है। उनकी याद आती है।

कोविड 19 पॉज़िटिव होने के बावजूद कनिका कपूर में लक्षण ना दिखना उनके और परिवार के लिए राहत की ख़बर है। कनिका 9 मार्च को लंदन से मुंबई लौटी थीं, जहां से वो लखनऊ गयी थीं। लखनऊ में कनिका ने पार्टी की। इस दौरान वो कई लोगों के सम्पर्क में आयीं। कुछ दिन बाद कनिका को कोल्ड और हल्का फीवर हुआ। जांच हुई तो उनमें कोविड 19 का संक्रमण मिला था। इसके बाद हड़कम्प मच गया। कनिका को जानकारी छिपाने का दोषी माना जाने लगा। उनके ख़िलाफ़ पुलिस शिकायतें दर्ज़ हुईं। कनिका के सम्पर्क में आये सभी लोग एहतियातन क्वारंटाइन में चले गये। हालांकि उन सभी को कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आये थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!