Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेश

मुंबई में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 अक्टूबर 2020, गुरुवार। महाराष्ट्र के मुंबई समेत कई इलाकों में देर रात से बारिश का दौर शुरु हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में निम्न दबाव क्षेत्र के कारण, कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और कुछ जगहों पर हल्की और मध्यम वर्षा होगी। कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के तटीय और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होगी और तटीय दक्षिण गुजरात में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होना की संभावना है। भारी बारिश को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा राहत बल (NDRF) ने बुधवार को महाराष्ट्र में तैनात 3 टीमों को भेजा था, ये टीम सोलापुर, पुणे के इंदापुर और लातूर में तैनात की गयी है।

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने भारी वर्षा की चेतावनी के कारण आज होने वाली ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। संशोधित तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

उत्तरी कोंकण के साथ मुंबई और ठाणे में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। रात को हुई तेज बारिश के कारण मुंबई के कुछ निचले इलाकों में पानी भर गया है, सायन पुलिस स्‍टेशन और किंग्‍स सर्कल के पास सड़कें पानी से लबालब हो गई हैं। गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी भारी बारिश आफत बनकर बरस रही है।

मुंबई में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी

मुंबई में रात से शुरु हुई भारी बारिश ने मुंबईवासियों की मुसीबत बढ़ा दी है। कोलाबा में अब तक 85 मिलीमीटर और सांताक्रूज में अब तक 66 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने राज्‍य में अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। मुंबई, ठाणे, पालघर में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है तो सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी में रेड अलर्ट की चेतावनी दी गयी है। मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में 14 और 15 अक्‍टूबर को भारी बारिश की पूरी संभावना है। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए पूरे महाराष्ट्र में यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्‍य के रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग, उस्मानाबाद, सोलापुर, लातूर और नांदेड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 12 घंटों से लगातार हो रही बारिश : पुणे-सोलापुर हाइवे बंद

पिछले 12 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण पुणे के इंदापुर, निमगांव, केतकी और बिघवन में हालात बेकाबू हो रहे हैं। इंदापुर में अब तक 178 मिमी बारिश दर्ज की गई है। उजनी बांध से पानी छोड़े जाने की वजह से पुणे-सोलापुर हाईवे पानी से लबालब हो गया, जिसकी वजह से हाइवे को बंद कर दिया गया है। पुणे के नीरा नरसिंहपुर मंदिर क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है जिसकी वजह से प्रशासन और ग्राम सभा ने लोगों सावधान कर दिया है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!