Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
धार्मिकमनोरंजन

प्रसार भारती के सीईओ ने किया खुलासा – रामायण के री-टेलीकास्ट को काफी पसंद किया गया और रामायण ने तोड़ दिए कई रिकॉर्ड

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मई 2020, सोमवार। हाल ही में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामायण के री-टेलीकास्ट को काफी पसंद किया गया और रामायण ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिया। रामानंद सागर की रामायण ऐसा शो बनकर उभरा कि पिछले पांच सालों में यानी साल 2015 से लेकर अब तक जनरल एंटरटेनमेंट कैटगरी के मामले में यह बेस्ट सीरियल बना। रामायण की वजह से दूरदर्शन की टीआरपी में भी काफी उछाल आया और यहां तक कि विश्व स्तर पर भी रामायण को पहचान मिली।

कई रिपोर्ट्स के अनुसार रामायण को 250 मिलियन यानी 25 करोड़ यूनिक व्यूज मिले, जो कि ऐतिहासिक है। रामायण की इस सफलता के बाद प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने प्रसारण से पहले ऑफिस में शेयर किए गए अपने प्रस्ताव के बाद मिले लोगों के रिएक्शन के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने रामायण के रीटेलीकास्ट का प्रस्ताव दिया तो उन्हें मजाक भी सुनना पड़ा, लेकिन वो इस फैसले पर आगे बढ़े।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉकडाउन की घोषणा के बाद जब यह प्रस्ताव किया गया तो अन्य लोग मजाक बना रहे थे और कह रहे थे कि इसे कौन देखने वाला है? इसके बाद शशि शेखर ने समझाया कि भारत अलग है। यह सिर्फ अंग्रेजी बोलने वाला वर्ग ही नहीं है, जबकि इससे भी अलग है। बता दें कि रामायण को लॉकडाउन के दौरान काफी पसंद किया गया और डीडी कई सप्ताह तक टीआरपी में नंबर एक पर रहा।

रामायण के बाद हुए उत्तर रामायण के प्रसारण को भी काफी पसंद किया गया था। वहीं दुनिया भर में 16 अप्रैल को प्रसारित हुए एपिसोड को 7.7 करोड़ दर्शकों ने देखा, जिसके बाद यह सबसे अधिक देखा जाने वाला धारावाहिक बन गया। अगर 16 अप्रैल की बात करें तो इस दिन रामायण में मेघनाद द्वारा लक्ष्मण को शक्ति बाण मारने के बाद का हिस्सा दिखाया गया था। अगर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर रेटिंग्स देखें तो टॉप 3 में रामायण, उत्तर रामायण और महाभारत रहे थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!