Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डधार्मिक

देहरादून परेड ग्राउण्ड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। 8 अक्टूबर, मंगलवार । अधर्म पर धर्म का प्रतीक दशहरा बड़ी ही धूमधाम से, पूरे देश में मनाया गया। उत्तराखण्ड में भी इसे बड़े उल्लास से मनाया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत मंगलवार को परेड ग्राउण्ड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने इस अवसर पर भगवान श्री राम एवं हनुमान जी की पूर्जा अर्चना की। तत्पश्चात् रावण, मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा का पर्व अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। रावण अधर्म का प्रतीक था जिसका विनाश हुआ।
उन्होंने कहा कि दशहरा भारतीय परंपरा का भी पर्व है। उन्होंने कहा कि यह अवसर हमें समाज में जहां भी बुराई नजर आती है उसे दूर करने का भी सन्देश देता है। अच्छा इंसान बनकर ही हम अच्छे समाज व देश के निर्माण में सहभागी बन सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि दशहरा भगवान राम की लंका विजय से जुड़ा पर्व भी है। श्री राम भारतीय संस्कृति एवं आदर्शता के प्रतीक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी से अपने त्यौहारों को शांतिपूर्व एवं आपसी सद्भाव के साथ मनाने की भी अपेक्षा की।
बन्नू बिरादरी के संरक्षक श्री हरीश विरमानी ने बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी को मुख्यमंत्री द्वारा 1.50 लाख की धनराशि दिये जाने पर उनका आभार जताया।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने दशहरे की बधाई देते हुए सभी से देहरादून को प्लास्टिक मुक्त प्रदेश बनाने का भी संकल्प लेने को कहा। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिये बहुत ही नुकसान दायक है। इससे मुक्ति पाना समाज के व्यापक हित में है।
इस अवसर पर विधायक श्री हरबंश कपूर, श्री खजान दास, श्री गणेश जोशी, श्री विनोद चमोली एवं पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री दिनेश अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!