Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

12 दिसम्बर 2020 को राष्ट्रीय लोक अदालत 21 दिसम्बर 2020 को स्पेशल लोक अदालत का किया जायेगा आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 नवम्बर 2020, सोमवार, देहरादून (जि.सू.का.)।

12 दिसम्बर 2020 को किया जायेगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
सचिव/सिविल जज (सी०डि०), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून नेहा कुशवाहा ने अवगत कराया है कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद के समस्त न्यायालयों में समनिय मुकदमों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किए जाने हेतु 12 दिसम्बर 2020 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है, जिसमें अधिक से अधिक वादों को निस्तारित किए जाने का लक्ष्य है।

उक्त लोक अदालत में फौजदारी वाद, दीवानी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, परिवाद, 138 एनआई एक्टवाद आदि ऐसे सभी प्रकृति के वाद जो सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किए जा सकते हैं, नियत किए जाएगें।

अतः जो पक्षकार अपने वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाना चाहते हैं, वह सम्बन्धित न्यायालय, जहाँ उनका मुकदमा लम्बित है, से अनुरोध कर अपने वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत नियत करवा सकते हैं।

21 दिसम्बर 2020 को किया जायेगा स्पेशल लोक अदालत का आयोजन
सचिव/सिविल जज (सी०डि०), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून नेहा कुशवाहा ने यह भी अवगत कराया है कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद के समस्त न्यायालयों में लघुवादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किए जाने हेतु 21 दिसम्बर 2020 को स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है, जिसमें अधिक से अधिक वादों को निस्तारित किए जाने का लक्ष्य है। जो पक्षकार अपने वादों को स्पेशल लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाना चाहते हैं, वह सम्बन्धित न्यायालय, जहाँ उनका मुकदमा लम्बित है, से अनुरोध कर अपने वादों को स्पेशल लोक अदालत नियत करवा सकते हैं।

[box type=”shadow” ][/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!