Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

कोरोना संक्रमण के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर दिल्ली से नोएडा आने वालों की की जाएगी रैंडम कोरोना जाँच

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मार्च 2021, बुधवार, नई दिल्ली। दिल्ली से सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत बृहस्पतिवार से दिल्ली से नोएडा जाने और फिर दिल्ली से आने वाले लोगों की रैंडम कोरोना जांच की जाएगी। इसके लिए 10 टीमों का गठन किया गया है। वहीं, होली के मद्देनजर कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए गौतमबुद्धनगर स्वास्थ्य विभाग और सतर्क हो गया है। विदेशों व अन्य प्रदेशों से होली मनाने के लिए घर लौट रहे लोगों की कोरोना जांच अनिवार्य कर दी गई है। बाहर से आए लोगों की जानकारी देने के लिए जिला प्रशासन ने आरडब्ल्यूए, एओए समेत अन्य सामाजिक संगठनों व निगरानी समितियों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही कार्यक्रम में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग, 10 वर्ष की आयु से छोटे बच्चे और गंभीर बीमारों को शामिल न होने देने के भी आदेश दिए हैं। कोरोना की दूसरी लहर ने एक बार फिर विभागीय अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। होली, पंचायत चुनाव आदि कार्यक्रमों से संक्रमण के फैलाने का खतरा है।

स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए डीएम सुहास एलवाई ने बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करने पर आरडब्ल्यूए को चेतावनी दी है। उन्होंने स्थानीय लोगों से बाहर से आने वाले लोगों की जिला प्रशासन को समय पर जानकारी देने की भी अपील की। पहले के मुकाबले संक्रमण की दर भी चार गुना अधिक हो गई है। उन्होंने होली मनाने घर आ रहे लोगों की आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दी है। साथ ही संक्रमित मिलने पर उसके संपर्क में आने वाले 25 से 30 लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। संक्रमित मिलने पर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। मंगलवार को जिले में 15 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 17 स्वस्थ हो गए। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 25,799 हो गया है। इनमें 128 सक्रिय है। अब तक 25,580 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। ढाई माह से एक भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!