Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

RSS के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राम माधव बोले, ‘कल्याण सिंह ने रखी राममंदिर की नींव’

कल्याण सिंह न होते तो राम मंदिर का सपना साकार नहीं होता : राम माधव

आकाश ज्ञान वाटिका, 05 जनवरी, 2023, गुरुवार, लखनऊ। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती की पूर्व संध्या पर नगर निगम मुख्यालय पर आयोजित समारोह में आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राम माधव ने कहा कि जो लोग भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं उनकी सोच परिवार तक सीमित है, उन्हें महान नेता के गुणों को आत्मसात करना होगा। राम माधव ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश की धरती ने देश को अनेक महान नेता दिए हैं। प्रथम प्रधानमंत्री से लेकर मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक उत्तर प्रदेश से चुने गए हैं। इस धरती की यही खासियत है कि वह नेताओं को बनाती है और कुछ नेताओं को केरल भगाती भी है।

कल्याण सिंह ने रखी राम मंदिर की नींव

आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राम माधव ने आगे कहा किआदि शंकराचार्य व सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपने पराक्रम, प्रतिष्ठा व देश बनाने की ललक से सबको जोड़ा था। अयोध्या के वैभव का कल्याण मार्ग विषयक संगोष्ठी में माधव ने कहा कि राममंदिर की भव्यता को लेकर जो आनंद व उत्साह लोगों के मन में है, उसकी देन कल्याण सिंह हैं। विवादित ढांचा गिराने का महान कार्य उन्होंने किया। जिस राज्य में श्रद्धालुओं की निर्मम हत्याएं हुईं हों, वहीं उन्होंने राममंदिर की नींव रखी। राममंदिर निर्माण का स्वर्णिम अध्याय कल्याण सिंह का नाम लिए बिना कभी पूरा नहीं होगा। भव्य राममंदिर निर्माण एक साल में पूरा हो जाएगा।

समझौता किए बिना आगे बढ़ना कोई कल्याण से सीखे : हितेश शंकर

पांचजन्य के संपादक हितेश शंकर ने कहा कि समझौता किए बिना आगे बढ़ना कोई कल्याण से सीखे। उन्होंने कहा था कि वंचितों की साझीदारी बिना विकास संभव नहीं और 21वीं सदी हिंदुत्व की होगी और आज वह साकार हो रही है। केंद्र सरकार में मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि सभी को जोड़कर दें। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले, वे कार्यकर्ताओं से जुड़ाव रखकर राममंदिर के प्रति जीवन भर समर्पित रहे। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कल्याण को मंदिर का महान योद्धा बताया। सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।

प्रदेश में सुशासन का पहला परिचय कल्याण सिंह ने कराया : माधव

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव माधव ने कहा कि प्रदेश में सुशासन का पहला परिचय कल्याण सिंह ने कराया। परीक्षाओं में नकल व बिजली चोरी रोकने का राज्य हित में निर्णय लिया। कड़े व बड़े निर्णय लेने में उन्हें कोई संकोच नहीं था। अब बाबा जी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!