Breaking News :
>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
मनोरंजन

गाँधी और गोडसे पर आधारित राम गोपाल वर्मा की फ़िल्म को लेकर एलान के साथ ही शुरू हुआ विवाद

आकाश ज्ञान वाटिका, ११ जून, २०२०, गुरुवार। लॉकडाउन के दौरान सिनेमाघर बंद होने पर राम गोपाल वर्मा ने अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आरजीवी वर्ल्ड थिएटर की शुरुआत कर दी है। इस प्लेटफॉर्म के लिए रामू एक के बाद फ़िल्मों का एलान कर रहे हैं। इनमें से एक फ़िल्म गांधी और गोडसे पर आधारित है, जिसको लेकर एलान के साथ ही विवाद शुरू हो गया है।

रामू ने इस फ़िल्म का नाम रखा है- The Man Who Killed Gandhi… इस फ़िल्म के फ़र्स्ट लुक पोस्टर पर रामू ने गोडसे और गांधी के चेहरों को मर्ज करके दिखाया है। रामू ने इसके पीछे अपना आइडिया शेयर करते हुए लिखा- इस तस्वीर को एक-दूसरे में समाहित करने का मक़सद यह दिखाना है कि गांधी को मारकर गोडसे ने ख़ुद को मार डाला।

Ram Gopal Varma

@RGVzoomin

Twitter पर छबि देखें

जैसी कि आशंका थी, इस फ़िल्म के पोस्टर को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। एक यूज़र ने इस पोस्टर पर आपत्ति जताते हुए इसे चोट पहुंचाने वाला बताया। यूज़र ने इस पर महात्मा गांधी और गोडसे की तस्वीरों को मर्ज करने को ग़लत बताया। इसके जवाब में राम गोपाल वर्मा ने सफ़ाई दी- मॉर्फ करने का उद्देश्य फ़िल्म पूरी होने पर समझ में आएगा। और आपकी तरह ही मुझे भी अपनी कलात्मक अभिरुचि का प्रदर्शन करने का हक़ है। फाइनल प्रोडक्ट देखे बिना नतीजे पर पहुंचना ठीक नहीं है।

रामू ने जिस दूसरी फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है, वो काफ़ी दिलस्प है। इस पोस्टर पर चार युवकों को बैठा हुआ दिखाया गया है, नशीले पदार्थों का सेवन कर रहे हैं और दीवार पर लगी कटरीना कैफ़ की तस्वीर को निहार रहे हैं। इस फ़िल्म को रामू ने नाम दिया है- Kidnapping Of Katrina Kaif… इसके साथ रामू ने लिखा- थिएटर्स को भूल जाइए, सिनेमा का भविष्य ओटीटी भी नहीं है, बल्कि यह निजी एप्स में सिमट जाएगा।

Ram Gopal Varma

@RGVzoomin

Twitter पर छबि देखें
हाल ही में रामू ने एक एडल्ट फ़िल्म के साथ आरजीवी वर्ल्ड थिएटर की शुरुआत की थी। इसे मिली सफलता के बाद रामू को अपना करियर नए सिरे से उड़ान लेता दिख रहा है। रामू ने इसको लेकर लिखा- मेरे निजी प्लेटफॉर्म की भारी सफलता के बाद, मुझे लगता है कि क्लाइमैक्स मेरे करियर का आरम्भ है। बस देखते रहिए कि किस तरह का पाथब्रेकिंग कंटेंट आरजीवी वर्ल्ड थिएटर पर डालूंगा।

Ram Gopal Varma

@RGVzoomin

रामू ने कोरोना वायरस को लेकर भी एक फ़िल्म बनायी थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!