Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

ब्लू डार्ट का ’राखी एक्सप्रेस’ ऑफर, प्यार के बंधन को सेलीब्रेट करता है

  • सभी कोविड-19 योद्धाओं के लिए विशेष ऑफ़र

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अगस्त 2021, गुरुवार, देहरादून। भारत का प्रमुख लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर और ड्यूश पोस्ट डीएचएल ग्रुप (डीपीडीएचएल) का हिस्सा, ब्लू डार्ट ने राखी एक्सप्रेस ऑफर को लॉन्च करते हुए ’कनेक्टिंग पीपल, इम्प्रूविंग लाइव्स’ के अपने ग्रुप के मूलमंत्र को आगे बढ़ाया है। यह ऑफर, लोगों को दुनिया भर में उनके प्रियजनों से जुड़ने की सुविधा देता है, साथ ही इसका मकसद देश के कोविड-19 योद्धाओं को सराहना और उन्हें धन्यवाद देना है जो हर भारतीय नागरिक की सुरक्षा के लिए अपना काम करना जारी रखे हुए हैं।

यह ऑफ़र सभी कोविड-19 योद्धाओं को रूपये 200/- के एक विशेष रियायती मूल्य पर राखी शिपमेंट भेजने या प्राप्त करने की सुविधा देता है। इस ऑफर के तहत ग्राहक, अपने भाई-बहनों और प्रियजनों को 0.5 किलोग्राम तक की राखी की डोमेस्टिक शिपमेंट महज रूपये 250/- रुपये के विशेष रियायती मूल्य पर कर सकते हैं। ब्लू डार्ट समझता है कि कभी-कभी अपने प्रियजन विदेश में हो सकते हैं और इसलिए, सभी अंतरराष्ट्रीय राखी शिपमेंट्स के लिए, ग्राहक, टाइम डेफिनिट एक्सप्रेस डिलीवरी के साथ 0.5 किलोग्राम से 2.5 किलोग्राम, 5 किलोग्राम, 10 किलोग्राम, 15 किलोग्राम और 20 किलोग्राम वजन वाले शिपमेंट के लिए बेसिक फ्रेट पर 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इस ऑफ़र का लाभ 26 जुलाई, 2021 से 23 अगस्त, 2021 तक उठाया जा सकता है।

एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स प्रोवाइडर अपने आउटलेट्स पर डोमेस्टिक राखी शिपमेंट बुक करने वाले ग्राहकों के लिए विशेष रूप से एक रोमांचक ’स्लोगन कॉन्टेस्ट’ का आयोजन कर रहा है। ग्राहक एक फॉर्म भर कर, एक साधारण से स्लोगन : “ब्लू डार्ट की राखी एक्सप्रेस को हमारा परिवार प्यार करता है क्योंकि …….”, इस खाली जगह को पूरा कर सकते हैं। इसमें सबसे रोचक और अनूठा जवाब देने वाले 10 लोगों को स्मार्टफ़ोन जीतने का मौका मिलता है!

ब्लू डार्ट के सीएमओ और हेड-बिजनेस डेवलपमेंट केतन कुलकर्णी कहते हैं, ’’दुनिया कोविड-19 और इसके कई उभरते प्रकार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखा हुआ है। देश इस साल भी, रक्षाबंधन का त्यौहार सख्त सामाजिक दूरी के मानदंडों के साथ मनाएगा। इन बातों ने त्योहारों के मौसम की धूमधाम और भव्यता को कम कर दिया है क्योंकि देश को कोविड-19 से जीत दिलाने में हर कोई अपना योगदान दे रहा है। इस चुनौतीपूर्ण समय में, ब्लू डार्ट, ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण के अपने आधार स्तंभ के साथ मजबूती के साथ खड़ा है और अपने ग्राहकों और उनके प्रियजनों को साथ लाने के लिए अतिरिक्त कोशिश करना जारी रखे हुए है, भले ही वे मीलों दूर हों – हम आगे बढ़ते हैं ताकि आपकी दुनिया आगे बढ़ सके।”

वह आगे कहते हैं, “हमारे मार्केट डिफ़रेंशियेटर्स-हमारे टेक-बेस्ड सॉल्यूशंस, हमारे बोइंग 757-200 फ्रेटर्स के साथ-साथ हमारे हब्स, ऑफिसेस, सर्विस सेंटर्स के हमारे साथी और हमारे फ्रंटलाइनर/ पायलट कलीग्स कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम अपने ग्राहकों को हर बार, समय पर शिपमेंट की डिलीवरी करना चाहते हैं। हम राखी शिपमेंट / उपहार भेजने की अहमियत और अर्थ को समझते हैं और इसलिए शिपमेंट में राखी और नोट है या कोई बड़ा गिफ्ट, हम सुनिश्चित करेंगे कि यह आपके प्रियजनों तक सही स्थिति में और समय पर पहुँचे और इसलिए, यदि यह जरूरी है।”

महामारी के दौरान बेहतर ग्राहक अनुभव की गारंटी देने के लिए ब्लू डार्ट अथक प्रयास कर रहा है। मिशन क्रिटिकल सप्लाई चेन कॉन्टीन्यूटी के साथ-साथ गैर-आवश्यक सप्लाई चेन कॉन्टीन्यूटी सुनिश्चित करना, इस मुश्किल समय के दौरान अपने ग्राहकों को अनेक डिसकॉउंट्स मुहैया कराना और संपर्क रहित डिलीवरी के लिए तकनीक का लाभ उठाना, अपना मोबाइल एप्लिकेशन ’माई ब्लू डार्ट’ लॉन्च करना और ड्रोन से डिलीवरी करने के लिए हाल ही में ब्लू डार्ट मेड-एक्सप्रेस कंसोर्टियम को लॉन्च करते हुए, ब्लू डार्ट ने यह सुनिश्चित किया है कि यह अपने ग्राहक केंद्रित एप्रोच को हमेशा बरकरार रखेगा। ब्लू डार्ट के साथ शिपिंग का अनुभव, ग्राहकों के लिए बगैर किसी संक्रमण के डर के एक सहज एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स एक्सपीरियंस हो सकता है।

डीपीडीएचएल ग्रुप के हिस्से के रूप में, ब्लू डार्ट भारत भर में अपने 35,000 $ लोकेशंस के साथ ही 220 देशों और क्षेत्रों में राखियों की डिलीवरी करेगा। संगठन के साथ ग्राहकों को पूरी तरह से कॉन्टैक्ट लेस एक्सपीरियंस हो सकता है क्योंकि ग्राहकों को 16 डिजिटल वॉलेट्स, नेट बैंकिंग, क्रेडिट और डेबिट कार्डस, भारत क्यूआर कोड और यूपीआई (भीम) सहित बहुत से पेंमेंट के विकल्प दिए जा रहे हैं।

ब्लू डार्ट सर्विस का लाभ उठाने या किसी अन्य पूछताछ के लिए, ग्राहक कस्टमर केयर नंबर 1860 233 1234 पर कॉल कर सकते हैं या customerservice@bluedart.com पर एक ईमेल भेज सकते हैं। http://www.bluedart.com

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!