Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

राकेश टिकैत का बयान : ‘अग्निवीर योजना का वह विरोध करते हैं लेकिन यह विरोध हिंसक नहीं होना चाहिए’

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जून 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। केंद्र सरकार की सेना में भर्ती की नई योजना ‘अग्निपथ’ योजना का विरोध लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड में इस योजना को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला। बिहार में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन की एक बोगी को आग के हवाले कर दिया जबकि हरियाणा के पलवल में जबरदस्त हिंसा हुई।

राजधानी दिल्ली में आइटीओ में शुक्रवार को छात्र संगठन ने अग्निपथ स्कीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। इस अग्निपथ स्कीम के विरोध के दौरान पुलिस और छात्र संगठन आइसा के कार्यकर्ताओं में झड़प देखने को मिली है। वहीं उत्‍तराखंड के कुमाऊं में भी लगातार इस स्‍कीम का विरोध हो रहा है।

अग्निपथ योजना के विरोध में दूसरे दिन शुक्रवार को हल्द्वानी में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने नैनीताल नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस और प्रशासन से तीखी नोकझोंक हुई। शुक्रवार को तिकोनिया चौराहे पर युवा मोदी सरकार की सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के खिलाफ युवक सड़कों पर उतर आए। उनका कहना था कि सेना में सर्वाधिक युवा उत्तराखंड से ही हैं। प्रदेश के ज्यादातर युवाओं का सपना सेना में जाने का होता है। लेकिन सरकार ने अग्निपथ माडल लाकर युवाओं के साथ छल किया है।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अग्निवीर योजना का वह विरोध करते हैं लेकिन यह विरोध हिंसक नहीं होना चाहिए। जिस तरह से इसके विरोध में कहीं ट्रेन फूंकी जा रही है तो कहीं अन्य सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा जा रहा है, जो कि निंदनीय है।

केवल धरना प्रदर्शन के जरिए भी अपनी बात सरकार तक पहुंचाई जा सकती है : राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि केवल धरना प्रदर्शन के जरिए भी अपनी बात सरकार तक पहुंचाई जा सकती है। कहा कि आमजन को शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली मुफ्त मिलनी चाहिए। प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नए रायपुर के लिए किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया है, लेकिन किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।

अपनी जमीनों का उचित मुआवजा लेने के लिए किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनके धरने को बार-बार हटा रही है। लेकिन किसान तब तक नहीं हटेंगे, जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी। कहा कि अगर किसानों के आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास किया गया तो वह अधिकारियों और राजनेताओं के भवनों में बैठकर धरना देंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!