Breaking News :
>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि >>कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा>>लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने >>स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द>>पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता>>चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश>>रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक>>पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट>>मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश>>‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
राजनैतिक-गतिविधियाँ

जम्मू-कश्मीर में सरकार गिरने के बाद पहली बार राजनाथ सिंह राज्य के दौरे पर

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू होने के बाद पहली बार दो दिवसीय कश्मीर दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य के सुरक्षा हालात का जायजा लिया। उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा, संयुक्त सचिव जम्मू व कश्मीर ज्ञानेश कुमार भी आए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह श्रीनगर में कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेंगे। दो दिवसीय दौरे पर आए राजनाथ सिंह आज शाम दिल्ली लौट जाएंगे । वह बाबा अमरनाथ यात्रा के प्रबंधों पर उच्च स्तरीय बैठक में विचार-विमर्श भी करेंगे।

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे का आज दूसरा दिन है। वह आज सुबह 9.55 से 10.25 बजे के बीच अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। इसके बाद बद श्रीनगर लौटकर दोपहर 2 से 3 बजे के बीच राज भवन में बैठके करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे दिल्ली के लिए निकलेंगे। राजनाथ के साथ इस दौरे पर गृह सचिव भी गये हुए हैं।

गृह मंत्री ने श्रीनगर में राज्यपाल एनएन वोहरा के साथ बैठक कर राज्य के मौजूदा आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के साथ राज्यपाल शासन लागू होने के बाद रियासत में पैदा राजनीतिक हालात, स्थानीय युवाओं को सकारात्मक कार्याें में प्रोत्साहित करने और विकास योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

इस दौरान राज्यपाल ने गृह मंत्री को श्री अमरनाथ यात्रा और गत रोज बालटाल में भूस्खलन से पैदा हुए हालात से निपटने के लिए किए गए कार्याें की जानकारी भी दी। इसके बाद राजनाथ ने अजीत डोभाल के साथ हरिनिवास में राज्यपाल के सलाहकार बीबी व्यास, के विजय कुमार, खुर्शीद अहमद गनई, मंडलायुक्त कश्मीर, राज्य पुलिस महानिदेशक डॉ. एसपी वैद, महानिदेशक सीआरपीएफ जम्मू कश्मीर, गृह सचिव के साथ एक बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

सूत्रों के मुताबिक, राजनाथ ने देर शाम वादी के विभिन्न वर्गाें से संबंधित कुछ प्रतिनिधिमंडलों से भी मुलाकात की। इससे पूर्व शाम करीब सवा चार बजे टेक्नीकल एयरपोर्ट पहुंचने पर केंद्रीय गृह मंत्री की मुख्य सचिव बीवी आर सुब्रह्मण्यम सहित अन्य अधिकारियों तथा अ‌र्द्धसैनिकबलों के वरिष्ठ अफसरों ने आगवानी की।

पवित्र गुफा से लौटने के बाद वह श्रीनगर में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों और राज्य पुलिस के आालधिकारियों की एक संयुक्त बैठक में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने, आतंकरोधी अभियानों के संचालन, श्री अमरनाथ की यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने, नए लड़कों की आतंकी संगठनों में भर्ती रोकने की रणनीति पर भी विचार विमर्श करेंगे।

शाम को नई दिल्ली रवाना होने से पूर्व वह राज्य प्रशासन के अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत जारी विभिन्न विकास योजनाओं, सीमावर्ती इलाकों के लोगों के लिए बनाए जा रहे बंकरों और सीमा पुलिस की वाहिनियों के गठन के मुद्दे पर भी बैठक करेंगे।

बैठक में राज्य में सक्रिय आतंकवादी संगठनों की तरफ से खतरों, खासकर अमरनाथ यात्रा पर खतरों की समीक्षा की जाएगी तथा उन्हें बेअसर करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की समीक्षा की जाएगी। सुरक्षित और बिना किसी घटना के अमरनाथ यात्रा संपन्न कराना सुरक्षा विभाग के लिए शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है और इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार इसमें कोई कसर नहीं छोड़ रहीं हैं।

बैठक में कश्मीर घाटी में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों की पत्थरबाजी से उत्पन्न अवरोध को कम से कम करने की कोशिशों पर चर्चा होगी। लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े विदेश आतंकवादियों तथा अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की ताक में लगे आतंकवादियों को भारत में घुसने से रोकने के लिए नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सतर्कता बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाने पर चर्चा होगी। अमरनाथ यात्रा के लिए लगभग दो लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। जम्मू एवं कश्मीर में संघर्ष विराम के उल्लंघन तथा अन्य आतंकवादी गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा कदम उठाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी से गठबंधन तोड़कर सरकार गिरने के बाद राज्य में राज्यपाल शासन लागू होने के बाद राजनाथ सिंह पहली बार राज्य के दौरे पर जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!