Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डदेहरादून

आफत बनकर बरस रही बारिश, सड़कों पर जगह-जगह भरा पानी, नदी-नाले पहुँचे उफान पर  

आकाश ज्ञान वाटिका, 09 जुलाई 2023, रविवार, ऋषिकेश। ऋषिकेश में शनिवार को मूसलाधार बारिश से फिर लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ीं। शहर की सड़कों पर जलभराव से आवाजाही में परेशानी हुई। बारिश से नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ा रहा। शनिवार को गंगा चेतावनी निशान को छूकर बही। तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की आशंका से लोग सहमे नजर आए। लगातार हो रही बारिश से बाजार पर भी असर पड़ रहा है। लोग घर से निकल भी नहीं पा रहे हैं। बीते कई दिनों से हो रही बारिश से आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। लोगों अपने घरों से भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इससे बाजार में सन्नाटे की स्थिति नजर आ रही है। ऋषिकेश में सड़कों पर जल जमाव से भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़कों पर पानी भरने से दो पहिया वाहन चालक और पैदल चलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शनिवार को दिनभर बारिश होती रही। आवागमन में दिक्कतों का सामना लोगों को करना पड़ा। बारिश से शहर में चारों ओर सड़कें पानी से लबालब रहीं। उधर, पर्वतीय क्षेत्र में बारिश से गंगा समेत दूसरे नदी-नाले उफान पर रहे। बरसाती नदी चंद्रभागा ने भी अचानक रौद्र रूप ले लिया। इससे तट से सटे क्षेत्रों में लोग दहशत में रहे। शाम के समय चंद्रभागा का जलस्तर घटने पर लोगों को राहत मिली। गंगा शनिवार को दोपहर के समय चेतावनी निशान 339.5 आरएल मीटर के करीब बही। लेकिन शाम 4 बजे के बाद गंगा के जलस्तर में कमी होने लगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!