Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

बिग बॉस के घर में लगातार बढ़ता जा रहा है रोमांच : नेशनल टीवी पर राहुल वैद्य करेंगे प्यार का इजहार, जानिए, किसे कहेंगे दिल की बात ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 नवम्बर 2020, मंगलवार। बिग बॉस के घर में रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि, अब धीरे-धीरे कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ का भी नेशनल टीवी पर जिक्र होने लगा है। अब खबर आ रही है कि शो के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य नेशनल टीवी पर अपने प्यार का इजहार करने वाले हैं। अब घर में ड्रामा, रोमांस और फ्रेंडशिप का तड़का भी लग रहा है। दरअसल, बिग बॉस के घर से एक अनसीन वीडियो सामने आया है, जिसमें राहुल वैद्य कविता कौशिक और जैस्मीन भासीन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात कर रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि राहुल बता रहे हैं कि वो आने वाली 11 नवंबर को किसी स्पेशल को प्रपोज करने वाले हैं। खास बात ये भी है कि उन्होंने उस शख्स के बारे में बताया है कि 11 नवंबर को उनका जन्मदिन भी है। ऐसे में उनके फैंस अंदाजा लगा रहा है कि वो अपनी कथित गर्लफ्रेंड दिशा परमार को उनके जन्मदिन यानी 11 नवंबर को प्रपोज कर सकते हैं। उनके 11 नवंबर कहने के बाद ही पता चला है कि दिशा परमार का जन्मदिन भी 11 नवंबर है।

उन्होंने पहले कहा था, ‘ईमानदारी से, दिशा परमार सिर्फ एक अच्छी दोस्त हैं। हम कभी प्यार में नहीं थे और हमारे बीच कुछ भी चल रहा है। मेरी बहुत सी महिला मित्र हैं जिनके साथ मैं डिनर पर जाता हूं, लेकिन जब से दिशा फेमस हुई हैं, उनका नाम जोड़ा जाता है। मैंने अन्य महिला मित्रों के साथ भी तस्वीरें क्लिक करवाई हैं, लेकिन जैसा कि वो प्रसिद्ध नहीं हैं तो मेरा नाम नहीं जोड़ा गया।

साथ ही उन्होंने कहा, ‘लेकिन जब भी मैं दिशा परमार के साथ तस्वीरें साझा करता हूं, तो लोग चर्चा करने लगते हैं कि हम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके अलावा, हमने एक संगीत वीडियो भी साथ किया है जिससे हम जुड़े हुए हैं।’ अब देखना है कि राहुल वैद्य किसका नाम लेते हैं, क्या राहुल अपनी पुरानी किसी दोस्त को प्रपोज करते हैं या घर में से किसी एक का नाम लेते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!