Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

किसानों के समर्थन में उतरे राहुल-प्रियंका, दिल्ली पुलिस ने 500 मीटर की दूरी पर ही रोका

आकाश ज्ञान वाटिका, १५ जनवरी २०२१, शुक्रवार। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को रद करने की किसानों की मांग के समर्थन में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने चंदगी राम अखाड़े से राजनिवास तक मार्च शुरू कर दिया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए बेरिकेड पर मोर्चा संभाल लिया है। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर सिंघु बॉर्डर पर चल रहा किसानों का धरना शुक्रवार को 51वें दिन में प्रवेश कर गया। इस बीच कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन के लिए प्रदेश कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता चंदगीराम अखाड़े पर इकट्ठा हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी सहित  कांग्रेस के तमाम नेता, जिला अध्यक्ष और ब्लॉक स्तरीय नेता भी यहां मौजूद हैं। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी यहां पहुंचीं हैं। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि चंदगीराम अखाड़े से राजनिवास की ओर जाने की योजना है, लेकिन 500 मीटर की दूरी पर ही पुलिस ने अवरोधक लगा दिए हैं। वहीं, इससे पहले बृहस्पतिवार को तीनों नए केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार किसानों की उपेक्षा नहीं बल्कि उन्हें खत्म करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि नए कानूनों को वास्तव में वापस लिया जाना चाहिए और सरकार इन्हें वापस लेने को मजबूर हो जाएगी। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी।

राहुल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह कृषि कानूनों के मामले में अपने दो या तीन मित्रों को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘वे किसानों की जमीनें और उनकी उपज छीनना चाहते हैं और वे उसे अपने मित्रों को देना चाहते हैं। आप किसानों का दमन कर रहे हैं और मुट्ठी भर उद्योगों की मदद कर रहे हैं।’ प्रधानमंत्री पर कोरोना महामारी के दौरान आम लोगों की मदद नहीं करने का आरोप लगाते हुए राहुल ने पूछा, ‘आप किसके प्रधानमंत्री हैं?

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में बैठी सरकार सोचती है कि वे इस देश की संस्कृति को नष्ट कर सकती है। उनका मानना है कि वे तमिल लोगों की भावनाओं को दबा सकते हैं, वे मानते हैं कि वे तमिल लोगों की भाषा को कुचल सकते हैं। मैं यहां यह संदेश देने आया हूं कि कोई भी तमिल भावना को नहीं कुचल सकता।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!