Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

पंजाब कांग्रेस में चल रहे विवाद को समाप्त करने के लिए पर्दे के पीछे से काम कर रहे राहुल गाँधी

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जून 2021, बुधवार, नई दिल्ली। कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब कांग्रेस में चल रहे विवाद को समाप्त करने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पर्दे के पीछे से मोर्चा संभाल लिया है। मल्लिकार्जुन खड़गे, हरीश रावत, जेपी अग्रवाल की समिति ने सोमवार को दिल्ली में पंजाब के विधायकों के साथ अलग-अलग बैठक की। मंगलवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने कमेटी के सामने अपना पक्ष रखा। कैप्टन अमरिंदर सिंह के भी जल्द ही कमेटी से मिलने की उम्मीद है।

विधायकों को अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया जा रहा है,जबकि बैठक से निकलने के बाद नेता खुलकर बोलने से परहेज कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ समेत ज्यादातर विधायकों ने कहा कि यह मतभेद का मामला है जिसे बातचीत से सुलझा लिया जाएगा, लेकिन अधिकांश विधायकों ने समिति के समक्ष गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मुद्दा उठाया और तत्काल कार्रवाई की मांग की। यह सिलसिला अगले तीन से चार दिनों तक जारी रह सकता है।

उधर, राहुल गांधी इस विवाद को लेकर पर्दे के पीछे से सक्रिय हैं। सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में राहुल ने पंजाब के एक दर्जन से ज्यादा विधायकों से फोन पर बात की है। बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे विधायक संगत सिंह गिलजियान ने माना कि राहुल गांधी का फोन उनके पास भी आया था। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या बातचीत हुई। जबकि पंजाब के एक अन्य वरिष्ठ विधायक ने एएनआइ को बताया कि राहुल गांधी राज्य की स्थिति का बहुत बारीकी से जायजा ले रहे हैं और उनसे बात करते हुए राहुल गांधी ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना और मुद्दों के पीछे के कारणों को जानने की कोशिश की।

पंजाब विधानसभा चुनाव से आठ महीने पहले कांग्रेस के नेताओं के बीच सत्ता की लड़ाई चल रही है, लेकिन, मुद्दा गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का बना दिया गया है। हाल ही में उच्च न्यायालय ने 2015 में फरीदकोट में प्रदर्शनकारियों पर गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने की घटना की जांच के लिए बनाई गई विशेष जांच टीम (एसआईटी) की रिपोर्ट को खारिज कर दिया था। पिछले विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर समेत पूरी कांग्रेस ने इस मामले में सुखबीर बादल को जिम्मेदार ठहराया था। अब साढ़े चार साल बाद भी बादल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इस मुद्दे पर उपेक्षित रहे नवजोत सिंह सिद्धू सहित कई कांग्रेसी नेताओं को कैप्टन अमरिंदर सिंह से भिड़ने का मौका मिला। अचानक कैप्टन और सिद्धू के बीच खुली बयानबाजी शुरू हो गई। इसके बाद कांग्रेस आलाकमान हरकत में आया और पार्टी में मामले को सुलझाने की कवायद शुरू हुई। ऐसा लग रहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की स्थिति को फिलहाल कोई खतरा नहीं है, लेकिन यह संदेह है कि पार्टी अगला चुनाव उनके चेहरे पर ही लड़ेगी। कांग्रेस-नेतृत्व को भी एक नया प्रदेश अध्यक्ष चुनना होगा जो सभी गुटों को स्वीकार्य हो। समिति के गठन के बाद से बयानबाजी बंद हो गई है, लेकिन ऐसा लगता है कि समाधान खोजना अभी भी एक जटिल काम है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!