Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

राहुल गांधी ने कहा-उत्तराखंड में भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहा है

देहरादून : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देहरादून में युवाओं पर लाठीचार्ज की घटना को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने ट्वीट किया कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहा है।

राहुल ने कहा कि पेपर लीक होने से त्रस्त युवा जब अपनी जायज मांगों को लेकर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करने बैठे तो उन पर सरकार बर्बरता से लाठी चार्ज करा रही है।

उन्होंने विद्यार्थियों से अनुरोध किया कि सत्य को आधार बनाकर प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखें। सरकार भी जिम्मेदारी से कदम उठा और क्रूरता छोड़कर उनकी मांगों को सुने।

प्रदर्शनकारियों और पुलिस में भिड़ंत, पथराव के बाद लाठीचार्ज

बता दें कि प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटाले की सीबीआइ जांच व नकलरोधी कानून लागू होने तक भर्ती परीक्षाएं स्थगित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही भीड़ और पुलिस के बीच गुरुवार को टकराव हो गया। उग्र भीड़ ने पुलिस पर जमकर पथराव किया।

पुलिस के वाहनों को भी निशाना बनाया। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। पथराव और लाठीचार्ज में प्रेमनगर के थानाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट समेत 20 से अधिक लोग चोटिल हो गए। घायलों में प्रदर्शनकारी भी शामिल हैं।

इनमें कुछ को अस्पताल में प्राथमिक उपचार देना पड़ा। पथराव से पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन के शीशे टूट गए। कुछ दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। शहर का मुख्य मार्ग जाम कर रहे प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए पहुंची डीएम सोनिका, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर और सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान के साथ भी भीड़ ने अभद्रता की।

कुछ अधिकारियों पर भीड़ की तरफ से प्लास्टिक की बोतलें भी फेंकी गईं। इस घटनाक्रम के चलते राजपुर रोड पर घंटाघर से एस्लेहाल तक छह घंटे वाहनों की आवाजाही ठप रही। इसका असर शहर के अन्य मार्गों की यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा।

देर शाम पुलिस ने उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बाबी पंवार सहित 60 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने अराजकता फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद किसी तरह राजपुर रोड पर यातायात सुचारु करवाया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए घटनाक्रम की आंच प्रदेश के अन्य जिलों तक भी पहुंची। यहां भी बेरोजगार युवाओं ने प्रदर्शन कर सरकार पर हमला बोला।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को उत्तरकाशी में घेर लिया

उत्तरकाशी में प्रदर्शनकारियों ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को जिला मुख्यालय में घेर लिया। एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कैबिनेट मंत्री को पुलिस ने किसी तरह वहां से निकाला।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!