Breaking News :
>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
देश

किसान आंदोलन के समर्थन में आए राहुल गांधी, ट्वीट किया – ‘सीधी-सीधी बात है, हम अन्नदाताओं के साथ हैं’

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जून 2021, शनिवार, नई दिल्‍ली। कृषि कानून के विरोध में किसानों को दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन करते हुए 7 महीने हो गए है। किसान अब अपना विरोध प्रदर्शन तेज कर रहे हैं। आज किसान कृषि कानून को लेकर राज्यपाल और उपराज्यपाल को ज्ञापन सौपेंगे। इसको देखते हुए दिल्ली में उपराज्यपाल निवास के बाहर और दिल्ली के आईटीओ पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। दिल्ली किसान संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले ‘खेती बचाओ, लोकतंत्र बचाओ दिवस’ मना रहे हैं। किसान कई राज्यों में राजभवन (गवर्नर हाउस) भी जाएंगे। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान पिछले साल 26 नवंबर से तीन कृषि कानूनों को वापस लेने और अपनी उपज के लिए एमएसपी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के इस आंदोलन को एक बार फिर से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना समर्थन दिया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘सीधी-सीधी बात है, हम अन्नदाताओं के साथ हैं।’ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने शुक्रवार को कहा था कि अगर सरकार जिद छोड़ दें तो हल निकल जाएगा, हम बातचीत के लिए तैयार है। इस सरकार ने युवा पीढ़ी का भविष्य खराब कर दिया है और किसान को खत्म कर दिया है। अगर सरकार हमारी मांगें नहीं मानेगी है तो हम आगामी चुनाव में विरोध करेंगे।

भारी तादात में दिल्ली-यूपी की सीमाओं पर गुरुवार रात से ट्रैक्टर आने लगे। किसान संगठन एक बार फिर से ट्रैक्टर मार्च निकाल सकते है। किसानों ने शुक्रवार को ट्रैक्टर मार्च का रिहर्सल भी किया है। इससे पहले 26 जनवरी 2021 के दिन किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला था। इस ट्रैक्टर मार्च में जान-माल की हानी भी हुई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!