Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

’55 साल तक देश में सरकार चलाने के बाद भी किसान और गरीब की झूठी बात करते हैं’ : साध्वी

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अगस्त 2021, शुक्रवार, चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा में गुरुवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं उपभोक्ता मामले की राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और सुक्ष्म, लघु व उद्यम राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा चित्रकूट पहुंचे।

राज्यमंत्री साध्वी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर जमकर हमला बोला। कहा कि राहुल व प्रियंका सबसे झूठे हैं।

लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला में वार्ता करते हुए साध्वी ने कहा कि 55 साल तक देश में सरकार चलाने के बाद भी किसान और गरीब की झूठी बात करते हैं।

भारतीय जनता पार्टी ही किसान व गरीब के हित में काम कर रही है। आज क्यों नहीं बुंदेलखंड में किसान आत्महत्या करता है क्योंकि केंद्र और प्रदेश सरकार उनके हित के काम करती है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा कहा, कि कोरोना काल में अपने संसदीय क्षेत्र तक नहीं गई। जबकि उनके पार्टी के लोगों ने लगातार गांव-गांव जाकर काम किया है।

सरकार लगातार किसान आंदोलन करने वालों से बात करना चाहती है लेकिन कुछ विपक्षियों के बहकावे में आकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। बसपा समाज में जातिवाद का जहर घोल रही है। जब सत्ता में थी तो ब्राह्मणों की सुध नहीं ली। अब फिर चुनावी वर्ष में नाटक किया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी को बुंदेलखंड का विकास पसंद नहीं है इसलिए वह बुंदेलखंड विकास आयोग के गठन का विरोध कर रही है। वहीं राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को मिलाकर विकास कार्य कर रही है।

इस यात्रा का यही उद्देश्य है। युवाओं को रोजगार से जोडऩे को उनका विभाग ऋण दे रहा है। युवा खुद कोई काम कर दूसरों को भी रोजगार दे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!