Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
राजनैतिक-गतिविधियाँ

पंजाब विधानसभा: CAA के खिलाफ आज प्रस्‍ताव लाएगी पंजाब सरकार

Punjab Asembly के विशेष सत्र के दूसरे दिन की बडा कदम उठाया गया। विधानसभा में पंजाब सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन एक्‍ट (CitizenshipAmendmentAct) के खिलाफ प्रस्‍ताव पारित कर दिया गया। पंजाब सरकार की ओर से CAA के खिलाफ प्रस्‍ताव रखा गया और इसे पंजाब में लागू नहीं करने की बोत कही गई है।

प्रस्ताव को राज्य विधानसभा में पारित कर दिया गया। पंजाब सरकार के इस कदम से बड़ा सवाल खड़ा हो गया है और इससे केंद्र व राज्‍य सरकार के बीच टकराव की आशंका पैदा हो गई है। पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने पहले भी कहा था कि CAA भेदभाव पूर्ण है और इसे राज्‍य में लागू नहीं किया जाएगा।

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र का आज दूसरा और आखिरी दिन है। इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। शिरोमणि अकाली दल के विधायकों ने सदन में नारेबाजी की और वेल में आ गए। इसके साथ ही विधानसभा में ‘पंजाब कारोबार का अधिकार’ विधेयक पारित किया गया। आप के विधायकों ने बिजली के मुद्दे पर हंगामा किया।

विधेयक को उद्योग मंत्री सुंदर श्‍याम अरोड़ा ने पेश किया। इस विधेयक को सर्वसम्‍मति से पारित किया गया। इस विधेयक के पास होने से छोटे उद्यमियों को काफी लाभ होगा और कारोबार करने में आसानी होगी। विधेयक पर चर्चा करते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि अगर सरकार निश्चित समय में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को मंजूरी नहीं देती तो तीन महीने बात इसे मंज़ूर माना जाए।

इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू होने पर पिछले दिनों दिवंगत हुई हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इनमें पंजाबी जागरण के संपादक शिंगारा सिंह भुल्लर समेत 12 से ज्‍यादा लोग शामिल हैं। श्रद्धांजलि देने के बाद

सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई।

इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो विशेष अधिकार कमेटी के सरकारी अध्यापक परमिंदर सिंह बरियाना को नौकरी से बरखास्त करने और उनके खिलाफ विजिलेंस केस दर्ज करने का प्रस्ताव पासकिया गया। लाेक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने इसका विरोध किया। शिरोमणि अकाली दल के डॉ. सुरिंदर ने भी इस पर विरोध जताया। कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि बरियाना ने कमेटी को गुमराह किया और इसी कारण यह कार्रवाई की गई है।

इस पर शिरोमणि अकाली दल के विधायक विरोध करते हुए वेल में आ गए। बता दें कि विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन भी वीरवार को सदन में हंगामा हुआ था। आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के विधायकों ने सदन में हंगामा किया था व वॉकआउट किया था।

सदन में पंजाब जल स्रोत (प्रबंधक व विनियम ) बिल 2020 पर बहस के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा ही 23 जनवरी को आल पार्टी बैठक बुलाई है। इस बैठक में पानी को लेकर आम सहमति बनाने के प्रयास किए जाएंगे। कैप्टन ने अकाली दल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार प्रस्ताव लेकर आई थी कि सभी विधायक अपने-अपने ट्यूबवेल के लिए फ्री बिजली छोड़ दें, लेकिन किसी ने नहीं छोड़ी। मुख्यमंत्री के इन बयान पर अकाली दल के विधायक चुपचाप बैठे रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!