Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जनपद देहरादून में राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस सघन पल्स पोलियो अभियान शुरू

  • अभियान में 221070 नौनिहालों को पिलायी जाएगी पोलियो की खुराक

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 31 जनवरी 2021, देहरादून। रविवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस सघन पल्स पोलियो अभियान शुरू हो गया। जनपद के राजकीय गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय में प्रभारी महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डॉ0 तृप्ति बहुगुणा ने नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारम्भ किया।

अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर उन्होंने कहा कि अभियान के तहत जन्म से लेकर पांच साल तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलायी जाएगी। कोविड-19 के इस चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में हम नौनिहालों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी कृतसंकल्प हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा अभिभावक मास्क अवश्य पहनें तथा सामाजिक दूरी का पालन करें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अनूप कुमार डिमरी ने बताया कि जनपद देहरादून में अभियान का संचालन 31 जनवरी 2021 से 06 फरवरी 2021 तक किया जाएगा। बूथ दिवस तथा घर-घर अभियान के तहत कुल 221070 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जाएगी। इस हेतु जनपद के 6 ब्लाकों में 1470 पोलियो बूथ बनाए गए हैं तथा अभियान के बेहतर संचालन हेतु 339 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी फ्रंटलाइन वर्कर को प्रशिक्षित किया गया है कि किस तरह से कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करते हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जाएगी।

उद्घाटन के अवसर पर निदेशक, गढ़वाल मंडल चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ० भारती राणा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.एच.एम. डॉ. नरेन्द्र कुमार त्यागी, गांधी चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ० मनोज उप्रेती, चिकित्साधिकारी डॉ० प्रवीण पंवार, विश्व स्वास्थ्य संगठन से डॉ० विकास शर्मा, जिला आई.ई.सी. समन्वयक पूजन नेगी, फील्ड सुपरवाइजर देवेन्द्र पंवार, ए.एम.एम. सरला थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!