Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेश

तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने प्रदर्शन के 100 दिन पूरे : केएमपी और केजीपी पर किसानों ने लगाया जाम

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 फरवरी 2021, शनिवार। केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने प्रदर्शन के 100 दिन पूरे होने पर शनिवार को कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे को जाम किया। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक,  सोनीपत में हजारों आंदोलनकारियों ने केएमपी और केजीपी पर जाम लगाया। इस दौरान दोनों हाईवे के जीरो प्वाइंट पर चढ़ने और उतरने वाले वाहनों को रोक दिया है। इससे दोनों हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गई हैं। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। बताया जा रहा है कि 11 बजे की बजाय आंदोलनकारी आधा घंटा पहले ही पहुंचे और जाम लगा दिया है।

तीन कृषि कानूनों के विरोध में 28 नवंबर से यूपी गेट पर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी भी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) टोल को फ्री करने व एक्सप्रेस-वे को जाम करने के लिए शनिवार को पहुंचे। शुक्रवार को यूपी गेट धरनास्थल के मंच से प्रदर्शनकारियों के नेताओं ने लोगों से केएमपी पहुंचने की अपील की। इसके साथ ही कल यानि रविवार को यूपी गेट पर महापंचायत का आयोजन होगा। इस महापंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदर्शनकारियों के साथ अन्य प्रदेशों के प्रदर्शनकारी भी शामिल होंगे। इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत व राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल होंगे। इस महापंचायत में अगली रणनीति पर चर्चा की जाएगी। प्रदर्शनकारियों के नेता इस महापंचायत को सफल बनाने के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं प्रवक्ता संयुक्त किसान मोर्चा गाजीपुर जगतार सिंह बाजवा का कहना है कि कल डासना, दुहाई, बागपत, दादरी, ग्रेटर नोएडा पर जाम किया जाएगा। काली पट्टी बांधी जाएगी। टोल प्लाजा भी फ्री किए जाएंगे। शुक्रवार को मंच को संबंधित करते हुए प्रदर्शनकारी नेता तेजेंद्र सिंह विर्क ने प्रदर्शनकारियों से अधिक संख्या में केएमपी पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि केएमपी पर दोपहर 12 बजे से लेकर शाम चार बजे तक आवागमन बाधित किया जाएगा। इसके साथ ही केएमपी टोल को भी इस अवधि के लिए फ्री कराया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने एक पंचायत के दौरान पूर्व में शनिवार को केएमपी को बाधित करने व टोल फ्री करने की घोषणा की थी। कई सीमाओं से प्रदर्शनकारी शनिवार को केएमपी पहुंचेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!