उत्तराखण्डताज़ा खबरें
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के 5 अधिकारियों को विभिन्न पदों पर प्रदान की गई पदोन्नति

o सूचना विभाग में हुई अधिकारियों की पदोन्नति।
o के.एस. चौहान बने संयुक्त निदेशक।
o मनोज श्रीवास्तव एवं रवि विजारनियाँ की उपनिदेशक पद पर हुई पदोन्नति।
आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अगस्त 2021, सोमवार, देहरादून। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के 5 अधिकारियों को विभिन्न पदों पर पदोन्नति प्रदान की गई है। महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि विभाग में निर्धारित चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात के.एस. चौहान की संयुक्त निदेशक, मनोज श्रीवास्तव एवं रवि विजारनियाँ की उपनिदेशक तथा बद्री चंद तथा श्रीमती अर्चना की सहायक निदेशक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।