Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
मनोरंजन

सलमान के ‘भारत’ में आने के लिए प्रियंका चोपड़ा को मिली रकम जानकर दंग रह जाएंगे

मुंबई। ‘रेस 3’ के बाद अगले साल ईद पर सलमान ख़ान की फ़िल्म ‘भारत’ रिलीज़ होगी। इस फ़िल्म में प्रियंका चोपड़ा फीमेल लीड रोल निभा रही हैं, मगर इसके लिए प्रियंका ने सलमान से जो फीस मांगी, वो जानकर कई पुरुष कलाकारों को जलन हो सकती है, क्योंकि इतनी रकम के बारे में वो अभी सोच भी नहीं सकते।

प्रियंका इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। हॉलीवुड फ़िल्मों से लेकर अमेरिकन टीवी पर भी प्रियंका छायी रही हैं। क्वांटिको के ज़रिए वो अमेरिका में घर-घर पहुंची हैं। एक लंबा अर्सा हॉलीवुड में बिताने के बाद प्रियंका की भारत वापसी हुई है और अब वो बड़े पर्दे पर आने की तैयारी कर रही हैं। प्रियंका को यह मौक़ा सलमान ख़ान ने उन्हें ‘भारत’वासी बनाकर दिया है। इस फ़िल्म के लिए उन्हें भारी-भरकम फीस दी गयी है। सूत्रों की मानें तो प्रियंका की टीम ने ‘भारत’ के लिए सलमान ख़ान की कंपनी से 14 करोड़ रुपए फीस के तौर पर मांगे थे।

प्रियंका के इंटरनेशनल स्टैंडर्ड को देखते हुए यह रकम सही हो सकती है, मगर हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री की रेट लिस्ट के हिसाब से अधिक है। सूत्र बताते हैं कि फ़िल्म के लिए प्रियंका को 12 करोड़ दिये गये हैं। लगभग इतनी ही फ़ीस दीपिका पादुकोण को ‘पद्मावत’ के लिए दी गयी थी। हालांकि इतनी फीस में काम करने के लिए प्रियंका के साथ सलमान की टीम को निगोसिशन करनी पड़ी।

सिनेमा के पर्दे पर प्रियंका और सलमान का पुनर्मिलन लगभग 11 साल बाद होगा। 2008 की फ़िल्म ‘गॉड तुसी ग्रेट हो’ में दोनों आख़िरी बार साथ आये थे। हालांकि प्रियंका के साथ सलमान की ये चौथी फ़िल्म होगी। पहली बार 2004 की फ़िल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में सलमान-प्रियंका की जोड़ी बनी। इस फ़िल्म में अक्षय कुमार भी थे। फिर 2007 की फ़िल्म ‘सलामे-इश्क़’ में दोनों साथ आये।

‘भारत’ का निर्माण सलमान के जीजा जी अतुल अग्निहोत्री कर रहे हैं, जबकि अली अब्बास ज़फ़र का निर्देशन है। प्रियंका के भारत में फ़ाइनल होने के बाद सलमान ख़ान ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में अपने ट्विटर एकाउंट से एलान किया था। सलमान ने लिखा था- ”भारत… आपकी घर वापसी का स्वागत करता है। जल्द ही आपसे मिलूंगा। वैसे हमारी फ़िल्म हिंदी है।” इसके जवाब में प्रियंका ने लिखा था- ”यूपी बरेली की पढ़ी-लिखी हूं जनाब। हमेशा के लिए देसी गर्ल हूं।” साथ ही प्रियंका ने भारत का हिस्सा बनने पर ख़ुशी जताई थी।

‘भारत’ कोरियन फ़िल्म ‘ओडे टू माय फादर’ का आधिकारिक रीमेक है। प्रियंका के अलावा फ़िल्म में दिशा पाटनी भी हैं। ख़बर है कि दिशा इस फ़िल्म में सलमान की बहन का किरदार निभा रही हैं। ‘भारत’ में आज़ादी के बाद से साल 2000 तक के भारत की तस्वीर दिखायी जाएगी। सलमान फ़िल्म में विभिन्न उम्र के किरदार निभाते हुए दिखेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!