Breaking News :
>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

पीएम मोदी अमूल प्लांट करखियांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वाराणसी के छ: परिवारों को देंगे घरौनी का प्रमाण पत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 दिसम्बर, 2021, बुधवार, वााराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 दिसंबर को दोपहर करीब साढे 12 बजे अपने संसदीय क्षेत्र वााराणसी पहुंचेंगे। वह लगभग ढाई घंटा रहेंगे। इस दौरान काशी को अमूल प्लांट समेत 2095.67 करोड़ की सौगात देंगे। जनसभा को भी संबोधित करेंगे जिसमें किसानों की अधिक भागीदारी होगी। बनारस से ही देश भर के लिए डेरी मार्क भी लांच करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमूल प्लांट, करखियांव की जमीन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच पर अपने हाथ से वाराणसी के छह परिवारों को घरौनी का प्रमाण पत्र देंगे। इसमें तीनों तहसील यानी सदर, पिंडरा व राजातालाब के दो-दो परिवार शामिल होंगे। इसके बाद प्रदेश के 20 लाख परिवारों को आनलाइन घरौनी (खतौनी) जारी करेंगे। इसमें 35 हजार परिवार वाराणसी जनपद के शामिल होंगे। लाभार्थियों के मोबाइल पर एसएमएस आएगा। लिंक को खोलने के बाद घरौनी का प्रमाण पत्र मोबाइल पर दिखने लगेगा।

इसके बाद प्रधानमंत्री 870.16 करोड़ की लागत से निर्मित 22 परियोजनाएं जनता के हवाले करेंगे। इसमें 6.41 करोड़ की लागत से निर्मित 50 शैय्या युक्त एकीकृत आयुष चिकित्सालय ग्राम भदरासी विकास खंड आराजीलाइन, स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 16.24 करोड़ की लागत से कालभैरव वार्ड का पुनर्विकास कार्य होंगे।

इसके अलावा 13.53 करोड़ की लागत से निर्मित राजमंदिर वार्ड का पुनर्विकास कार्य, 16.22 करोड़ की लागत से निर्मित दशाश्वमेध वार्ड का पुनर्विकास कार्य, 12.65 करोड़ की लागत से हुए जंगमबाड़ी वार्ड का पुनर्विकास कार्य, 7.90 करोड़ की लागत से गढ़वासी टोला का पुनर्विकास कार्य, स्मार्ट सिटी के तहत 3.02 करोड़ की लागत से निर्मित नदेसर तालाब का विकास एवं सुंदरीकरण, 1.38 करोड़ की लागत से सोनभद्र तालाब का विकास एवं सुंदरीकरण का कार्य, 128 .04 करोड़ की लागत से शहर में 720 स्थल पर उन्नत सर्विलांस कैमरा लगाने का कार्य, 90.42 करोड़ की लागत से निर्मित बेनियाबाग पार्क में भूमिगत पार्किंग व पार्क का विकास कार्य, 25 करोड़ की लागत से सड़क व चौराहों का सुधार कार्य, गंगा प्रदूषण नियंत्रण की ओर से 161.31 करोड़ की लागत से 50 एमएलडी क्षमता की एसटीपी रमना का निर्माण, पीडब्लयूडी की ओर से 130 करोड़ की लागत से बीएचयू में डाक्टर हास्टल, नर्स हास्टल व धर्मशाला जनता के हवाले करेंगे।

साथ ही केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की ओर से 107.36 करोड़ की लागत से बीएचयू में अंतरविश्वविद्यालयी शिक्षक शिक्षा केंद्र का निर्माण, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की ओर से 60.63 करोड़ की लागत से 80 आवासीय फ्लैट-पैकेज-1 तहत जोधपुर कालोनी, बीएचयू में निर्मित, 60.63 करोड़ की लागत से 80 आवासीय फ्लैट-पैकेज-2 तहत जोधपुर कालोनी बीएचयू में निर्मित, सीएंडडीएस की ओर से 2.75 करोड़ की लागत से राजकीय आइटीआइ करौंदी में 13 आवासों का निर्माण, राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड भदोही इकाई की ओर से 5.35 करोड़ की लागत से गुरु रविदास की जन्म स्थली सीरगोवर्धन के पर्यटन विकास फेज-1 के तहत सामुदायिक हाल व शौचालय का निर्माण, 3.55 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान ईरी में स्पीड ब्रीडिंग फैसिलिटी का निर्माण, नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन की ओर से 7.10 करोड़ की लागत से केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षण संस्थान सारनाथ में शिक्षक प्रशिक्षण भवन का निर्माण, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड की ओर से 1.64 करोड़ की लागत से तहसील पिंडरा में दो मंजिला अधिवक्ता भवन का निर्माण, केंद्रीय लोक निर्माण की ओर से 9.03 करोड़ की लागत से क्षेत्रीय निर्देश मानक प्रयोगशाला का निर्माण पिंडरा का लोकार्पण करेंगे।

इन 22 परियोजनाओं के लोकार्पण के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1225. 51 करोड़ की परियोजनाओं की नींव भी रखेंगे। इसमें मुख्य रूप से 475 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले बनास काशी संकुल (अमूल प्लांट) -करखियांव की नींव रखेंगे। शिलान्यास के दौरान ही प्रधानमंत्री एक लाख 70 हजार दुग्ध उत्पादकों को 35.2 करोड़ रुपये बोनस का आनलाइन ट्रांसफर करेंगे। साथ ही उत्पादों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक प्रमाणन चिह्न डेरी मार्क भी लांच करेंगे।

इसके साथ ही 412.53 करोड़ की लागत से होने वाले मोहनसराय दीनदयाल चकिया मार्ग (लंबाई 11 किमी) के मध्य सर्विस लेन के साथ सिक्स लेन कार्य, 269 .10 करोड की लागत से वाराणसी -भदोही-गोपीगंज मार्ग (एसएच-87) भी फोर लेन ( 8.6 किलोमीटर) मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य की नींव रखेंगे। इसी क्रम में 19 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड संयत्र, रामनगर बायो गैस पावर उत्पादन केंद्र व 49.99 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले आयुष मिशन के तहत राजकीय होम्यापैथिक मेडिकल कालेज का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री शिलान्यास व लोकार्पण की कुल 2095.67 करोड़ रुपये की सौगात मंच से रिमोट दबाकर देंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!