Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 अक्तूबर को करेंगे कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अक्टूबर 2021, शनिवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नेशनल के साथ ही इंटरनेशनल एयर कनेक्टिविटी को मजबूती मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 अकटूबर को उत्तर प्रदेश के तीसरे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से बौद्ध सर्किट का विस्तार होने के साथ ही उत्तर प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा।

महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर के कसया में यह हवाई अड्डा लगभग 600 एकड़ भूमि में फैला है। जून 2020 में कुशीनगर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिला और फरवरी 2021 में इसे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में मान्यता देने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से सभी आवश्यक मंजूरी मिल गई थी। लम्बे समय से इसके लोकापर्ण का इंजतार भी समाप्त हो गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी 20 अकटूबर को इसका लोकापर्ण करेंगे।

उत्तर प्रदेश में लखनऊ व वाराणसी के बाद कुशीनगर तीसरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा हो जाएगा। इसको प्रदेश के लिए बड़ा तोहफा भी माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कुशीनगर में नवनिर्मित भवनों को प्रदेश सरकार ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को सौंप दिया है। कुशीनगर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा में 3200 मीटर लंबा रनवे, 21 किमी बाउंड्रीवाल, एप्रन तथा फायर बिल्डिंग बनी है। इसके पहले प्रदेश सरकार ने हवाई अड्डे की भूमि भी भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण को सौंपा था। सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट पर हाई वर्जन लैंडिंग सिस्टम लगाया गया है।

नेपाल की बुद्धा एयर ने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान सेवा शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है। इसको भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) को प्रस्ताव भेजा गया है। जिससे सरकार को मंजूरी मिले। बुद्धा एयर लखनऊ के रास्ते काठमांडू से कुशीनगर और कुशीनगर से भैरहवा के लिए भी उड़ान शुरू करना चाहती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!