Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुँचे प्रयागराज, महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 दिसम्बर 2021, मंगलवार, प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संगमनगरी प्रयागराज के दौरे पर हैं। मोदी आज यूपी की लाखों महिलाओं को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मोदी स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते में 1,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। इससे एसएचजी की 16 लाख से ज्यादा महिलाओं को लाभ मिलेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के 1.01 लाख लाभार्थियों के खातों में 20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भी ट्रांसफर की जाएगी।

मोदी प्रयागराज के परेड मैदान में एक कार्यक्रम में हिस्सा भी लेंगे। दोपहर करीब 1 बजे मोदी लगभग दो लाख महिलाओं को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। सीएम योगी भी इस कार्यक्रम के मंच से महिला लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। पीएमओ के अनुसार, यह कार्यक्रम पीएम मोदी के विजन के तौर पर जमीनी स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाने, उन्हें आवश्यक कौशल, प्रोत्साहन और संसाधन प्रदान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

पीएमओ ने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए 20 हजार व्यापार सखियों के खातों में पहले महीने का 4000 रुपये मानदेय भी ट्रांसफर भी करेंगे। इसके अलावा मोदी ने एक लाख से ज्यादा कन्या सुमंगल योजना के लाभार्थियों को 20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भी ट्रांसफर करेंगे।

विदित रहे कि यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। लिहाजा, भाजपा विधानसभा चुनाव में जीत के लिए पूरी कोशिशें कर रही हैं। पीएम मोदी बीते महीने 6 बार यूपी का दौरा कर चुके हैं। मोदी ने गोरखपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, झांसी, ग्रेटर नोएडा और बलरामपुर में कई योजनाओं का उद्घाटन किया था। इसके अलावा मोदी लखनऊ में पुलिस डीजीपी की कान्फ्रेंस में भी शामिल हुए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!