Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंधार्मिक

बेहद खास होगा इस बार रामनगरी का 5वां दीपोत्सव, पीएम मोदी हो सकते है शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 सितम्बर, बुधवार, अयोध्या। रामनगरी का पांचवां दीपोत्सव इस बार बेहद खास होगा। दीपोत्सव के लिए अयोध्या को संवारने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इसी बीच, दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की खबर ने हलचल बढ़ा दी है। पीएम के आगमन को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन योजनाओं के क्रियान्यवन और दीपोत्सव की तैयारी उनके रामनगरी आने का संकेत देती हैं। ऐसा हुआ तो दोबारा अयोध्या आकर प्रधानमंत्री एक नया इतिहास रचेंगे।

राम की पैड़ी के पुनरुद्धार सहित अयोध्या के विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं को नवंबर से पहले पूरा करने की भी कोशिश की जा रही है। बाहुबली और लगान फिल्मों का सेट तैयार करने वाले आर्ट डायरेक्टर चंद्रकांत देसाई से दीपोत्सव का सेट तैयार कराने की वार्ता चल रही है।

पर्यटन व संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से दीपोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अयोध्या जंक्शन के पुनर्विकास से जुड़े पहले फेज का कार्य भी नंबर में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। श्रीराम एयरपोर्ट के पहले फेज के निर्माण कार्य का टेंडर भी हो चुका है। सांसद लल्लू सिंह ने मंगलवार को नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर कार्य को यथाशीघ्र आरंभ कराने की मांग रखी है। दीपोत्सव पर ही रामायण क्रूज का उद्घाटन कराने की भी तैयारी है।

प्रशासनिक गंभीरता बताती है कि दीपोत्सव का हिस्सा बनने के साथ ही प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी कर सकते हैं। दीपोत्सव में अहम भूमिका निभाने वाले एक अधिकारी की माने तो ऐसा विचार किया जा रहा है कि पीएम इस बार दीपोत्सव में शामिल हों। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह कहते हैं कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की कोई जानकारी उनके पास नहीं है। यदि प्रधानमंत्री दीपोत्सव पर आते हैं तो यह सौभाग्य होगा।

प्रधानमंत्री का यह दौरा आध्यात्म के साथ राजनीति की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल का यह आखिरी दीपोत्सव होगा। यूपी में अगले साल चुनाव हैं, इसलिए प्रधानमंत्री के अयोध्या जाने के कार्यक्रम को सियासी तौर पर भी देखा जा रहा है। सूबे की राजनीति में अयोध्या की बेहद खास भूमिका है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एआइएमआइएम के प्रमुख असद्दुदीन ओवैसी ने अपने यूपी दौरे की शुरुआत अयोध्या से की है।

अयोध्या में इस बार विश्व की सबसे बड़ी रामलीला कराने की तैयारी है। भाजपा नेता और सांसद मनोज तिवारी अंगद की भूमिका में नजर आएंगे। इस राम लीला में राम की भूमिका राहुल वूछर निभाएंगे। इसके अलावा अभिनेता बिंदु दारा सिंह हनुमान की भूमिका में नज़र आएंगे। बताया जा रहा है कि शाहाबाज खान रावण के किरदार में नज़र आएंगे। वहीं, लोकसभा से बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन परशुराम बनेंगे।

दीपोत्सव के अवसर पर रामलला को नवरत्नों से अलंकृत पोशाक धारण कराई जाएगी। रामलला को विशेष मौकों पर पोशाक अर्पित करने वाले रामादल के अध्यक्ष पं. कल्किराम ने बताया कि चार नवंबर को दीपोत्सव के लिए विशेष पोशाक बनवाई जा रही है और यह नवरत्नों से सज्जित होगी। उन्होंने इस संबंध में रामलला के प्रधान अर्चक आचार्य सत्येंद्रदास से वार्ता भी की।

इस दौरान पं. कल्किराम ने यह भी एलान किया कि दिसंबर 2023 में रामलला जब भव्य मंदिर के गर्भगृह के विराजेंगे, तब रामलला को हीरा जडि़त पोशाक धारण कराई जाएगी। गर्भगृह में लगाया जाने वाला पर्दा भी बहुमूल्य रत्नों से जडि़त होगा।

मान्यता है कि भगवान राम के वनवास से लौटने की खुशी में दीपावली मनाई जाती है। योगी सरकार ने रामनगरी के आत्मा से जुड़े देश के इस मुख्य पर्व को दीपोत्सव का रूप देकर अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। पांचवें दीपोत्सव पर सात लाख 50 हजार दिये जलाने का लक्ष्य रखा गया है।

इससे पूर्व योगी सरकार के गठन पर वर्ष 2017 में पहले दीपोत्सव पर 1.87 लाख दीये जलाने का कीर्तिमान भी बनाया गया था। इसके बाद वर्ष 2018 में 3.11 लाख, 2019 में 4.51 लाख, 2020 में 5.51 लाख दिये जलाकर प्रतिवर्ष नया विश्व रिकार्ड बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में रामनगरी के दीपोत्सव का नाम दर्ज कराया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!