Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्फन तूफान का जायजा लेने के लिए दिल्ली से पश्चिम बंगाल के लिए हुए रवाना

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मई 2020, शुक्रवार। एम्फन तूफान के मद्देनजर स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से पश्चिम बंगाल से के लिए रवाना हो गए हैं। वह आज हवाई सर्वेक्षण करेंगे और समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। पीएम मोदी इसके बाद बाद ओडिशा भी जाएंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 83 दिन(लगभग 3 महीने) के बाद किसी दौरे पर जा रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंतिम यात्रा 29 फरवरी, 2020 को यूपी के प्रयागराज और चित्रकूट में थी।

प्रधानमंत्री मोदी इन राज्यों में चक्रवाती तूफान एम्फन की वजह से हुई तबाही और नुकसान का जायजा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों राज्यों के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और समीक्षा बैठकों में हिस्सा लेंगे।

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी से राज्य का दौरा करने की अपील की थी, जिसके बाद पीएमओ के सूत्रों ने शुक्रवार को पीएम मोदी की यात्रा के बारे में जानकारी दी।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चक्रवात एम्फन में प्रभावित क्षेत्रों के लिए पुनर्स्थापना कार्य के लिए 1,000 करोड़ रुपये का कोष बनाया गया है, इस तूफान के कारण राज्य में 72 लोगों की मौत हुई है।उन्होंने मृतकों के परिवारों को 2.5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी सुबह 10:30 बजे कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। पीएम मोदी बनर्जी के साथ एक विशेष सर्वेक्षण करेंगे और उत्तर 24 और दक्षिण 24 परगना जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और क्षति का आकलन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के बाद ओडिशा भी जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक वहां वह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ लगभग 1.30 बजे राज्य में चक्रवाती तूफान एम्फन के कारण हुई तबाही का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

इस बीच, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के महानिदेशक एसएन प्रधान ने गुरुवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) की एक टीम चक्रवाती अनाथ द्वारा किए गए नुकसान का मूल्यांकन करने के लिए राज्यों (ओडिशा और पश्चिम बंगाल) का दौरा करेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!