Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

लगभग साढ़े तीन घंटे केदारनाथ धाम में बितायेंगे प्रधानमंत्री मोदी, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 नवम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांच नवंबर को केदारनाथ दौरे के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा चुका है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह 7:45 बजे केदारनाथ धाम के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वह पैदल ही निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए केदारनाथ धाम तक पहुंचेंगे और बाबा केदार के दर्शन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केदारनाथ दौरे को लेकर सभी तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने के पश्चात शंकराचार्य के नवनिर्मित समाधि स्थल पहुंचेंगे। यहां वह समाधि स्थल का लोकार्पण करने के साथ ही आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वह यहां 250 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और 70 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह एक सभा को भी संबोधित करेंगे। इस सभा से द्वादश ज्योतिर्लिंग, प्रदेश के शेष तीन धाम और शंकराचार्य के जन्मस्थान को भी जोड़ा जाएगा। देश के विभिन्न शिवालयों में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। सभा के बाद प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम परिसर की व्यवस्था को परखते हुए वापस हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह सुबह 11.15 बजे रवाना हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण

केदारनाथ धाम में 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। उत्तरकाशी में भी सूचना विभाग उत्तराखंड की ओर से तीन स्थानों पर लाइव प्रसारण किया जा रहा है। सूचना विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी में विश्वनाथ मंदिर परिसर, भटवाड़ी बाजार और बड़कोट बाजार में लाइव प्रसारण किया जाना है, जिससे यहां आमजन पीएम के केदारनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देख सकें।

मौसम खुशगवार रहेगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड आगमन पर मौसम भी खुशगवार रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मैदान में सुबह हल्का कुहासा छा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!